25 JUNTUESDAY2024 11:28:47 PM
Nari

गुरुवार को करें ये अचूक उपाय, भगवान विष्णु प्रसन्न हो कर देंगे मनचाहा वरदान

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 06 Jun, 2024 02:05 PM
गुरुवार को करें ये अचूक उपाय, भगवान विष्णु प्रसन्न हो कर देंगे मनचाहा वरदान

नारी डेस्क: गुरुवार का दिन भगवन विष्णु जी सो समर्पित है। इस दिन सभी भक्त भगवान को खुश करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में माना गया है कि आज के दिन अगर कुछ खास उपाय करता है तो उसके जीवन के सभी कलह-कलेश खत्म हो जाते हैं और भगवन विष्णु की कृपा उस पर सदैव बनी रहती है। इसी कड़ी में हम आपको आज बताते हैं उन्हीं कुछ खास उपाय के बारे में जिन्हें गुरुवार के दिन करना शुभ माना गया है। 

गुरुवार के उपाय

पीले रंग के वस्त्र

गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण कर केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ की पूजा करते समय जल अर्पित करें और एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें. फिर वहीं पर बैठकर भगवान विष्णु के 108 नामों का उच्चारण करें। ऐसा करने से विवाह का बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

PunjabKesari

सूर्य देव को जल चढ़ाएं 

गुरुवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं और फिर भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर कलावे की बत्ती के साथ घी का दीपक जलाकर रखें। ऐसा करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और आपको सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं। 

विष्णु चालीसा का पाठ

गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। कुश के आसन पर बैठकर विष्णु चालीसा का पाठ करें और फिर भगवान को पीले फूल फल अर्पित करें। इससे आपकी हर क्षेत्र में तरक्की होगी। 

पीले फलों का दान

गुरुवार के दिन फलों का दान करने से कुंडली में शुभ योग बनते हैं गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इस दिन जरूरतमंदों को पीले फलों का दान करने से पुण्य मिलता है और व्यापार में लाभ होता है। 

PunjabKesari

गुरुवार के दिन केसर का उपाय 

गुरुवार के दिन केसर का उपाय सबसे बेहतर माना जाता है। गुरुवार को केसर दूध में डालकर या केसर की खीर बनाकर भगवान विष्णु जी को भोग लगाएं और फिर परिवार के सदस्यों में बांटें। इससे जीवन में खुशहाली आती है। 

ये भी करें 

गुरुवार के दिन दूध और केसर की खीर बनाएं। इसके बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु को भोग लगाएं। फिर पूरे परिवार के साथ बैठकर खाएं, जो लोग यह उपाय करते हैं उनके रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। साथ ही जीवन सुखी और समृद्ध रहता है।

PunjabKesari

Related News