25 APRTHURSDAY2024 1:00:45 AM
Nari

मिलिंद-अंकिता ने दिया जानवरों को ना मारने का संदेश, देखिए डिजाइनर्स की कलेक्शन में क्या था खास

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 19 Mar, 2021 10:52 AM
मिलिंद-अंकिता ने दिया जानवरों को ना मारने का संदेश, देखिए डिजाइनर्स की कलेक्शन में क्या था खास

कोरोना वायरस के कारण बहुत सारे इंवेट्स ऑनलाइन ही हो रहे हैं। फेमस लैक्मे फैशन वीक 2021 भी ऑनलाइन ही करवाया जा रहा है। बीते दिन इस शो का तीसरा दिन था जिसमें जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिली। ट्रेडिशनल,  वेस्ट डेनिम तो वहीं डिजाइनर्स ने ऐसे कपड़े डिजाइन किए जिसे इसका धरती पर भी कोई बुरा असर न पड़े। मिलिंद सोमन कल की कलेक्शन का हिस्सा भी रहे। तो चलिए आपको दिखाते हैं बीते दिन की खास कलेक्शन।

तीसरे दिन की शुरूआत  R|Elan Fashion for Earth presents Circular Design Challenge at #fdcixlfw कलेक्शन से हुई। इस कलेक्शन में वेस्ट डेनिम, हाथ से बुनी हुई चीजों का इस्तेमाल किया गया था। चो तलिए आपको कलेक्शन दिखाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस कलेक्शन के बाद petaindia ने ‘Killer Looks Without Killing Animals' कलेक्शन पेश की। इस कलेक्शन का खास हिस्सा मिलिंद सोमन रहे। इस कलेक्शन में एक खास मैसेज यह भी था कि लोगों में जागरूकता पैदा करना ताकि वह चमड़े से मुक्त फैशन को अपनाएं साथ ही यह भी मैसेज देना कि बिना जानवरों को मारे आप किलर लुक पा सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

petaindia की कलेक्शन के बाद डिजाइनर coccconcraftsloom ने A Circular Story Of Peace Silk कलेक्शन पेश की। इस कलेक्शन में झारखंड के आर्ट को दिखाया गया । यह कलेक्शन उन चीजों से बनी है जो बायोडिग्रेडेबल है और जिनका धरती पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

चौथी कलेक्शन Chola, Huemn, Khanijo द्वारा  'All About India' पेश की गई। यह कलेक्शन भी बेहद खास रही और साथ ही इसमें मॉडल का आई मेकअप भी बेहद यूनिक था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

डिजाइनर पायल प्रताप की कलेक्शन  “View with a Room” भी देखने को मिली। इस कलेक्शन में ऊन, चेक जैकेट्स और हाथ कढ़ाई को हाईलाइट किया गया। डीप पर्पल, नेवी कलर जैसे रंग इस कलेक्शन में देखने को मिले।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आखिरी कलेक्शन रितु कुमार की थी। इस कलेक्शन को मॉर्डन सिल्हूट के साथ ब्लेंड किया गया। इसमें जियोमेट्रिक प्रिंट लाइन्स और फ्लोरल टच भी देखने को मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आपको किस की कलेक्शन पसंद आई हमें कमेंट करके बताना न भूलें।

Related News