26 APRFRIDAY2024 11:48:10 AM
Nari

डिनर में आए मेहमानों के लिए बनाएं लहसुन की कढ़ी, नहीं भूल पाएंगे स्वाद

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Nov, 2022 12:59 PM
डिनर में आए मेहमानों के लिए बनाएं लहसुन की कढ़ी, नहीं भूल पाएंगे स्वाद

घर में अगर मेहमान आ जाएं तो महिलाएं सबसे पहले डिनर के लिए परेशान हो जाती हैं। ऐसी कौन सी चीज बनाएं जिसे घर में आए मेहमान स्वाद से खा सकें। ऐसे में अगर आप भी मेहमानों के लिए टेस्टी डिशेज बनाने का सोच रही हैं तो लहसुन की कढ़ी बना सकते हैं। कई लोग लहसुन बहुत ही स्वाद से खाते हैं। ऐसे में आप लहसुन से तैयार कढ़ी मेहमानों के लिए बना सकते हैं। मेहमानों ने बेसन की कढ़ी तो कई बार खाई होगी लेकिन इस बार आप उन्हें लहसुन की कढ़ी बनाकर खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

दही - 2 कप 
बेसन - 5 चम्मच 
जीरा - 1 चम्मच 
मेथी दाना - 1/4 कप 
लौंग - 2-3 
तेजपत्ता - 1-2 
साबुत लाल मिर्च - 1 चम्मच 
हरी मिर्च - 2
लहसुन - 1 चम्मच 
अदरक - 1 टुकड़ा 
शक्कर - 1/4 चम्मच 
हींग - 1/4 चम्मच 
देसी घी - 1 चम्मच 
हरा धनिया - 1/2 कप

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक मिक्सी में लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें। 
2. इसके बाद इन सारी चीजों को मिक्सर में पीस लें। 
3. एक बर्तन में दही डालें और उसमें बेसन मिला दें। 
4. दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें। 
5. इस पेस्ट में आप लहसुन,अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया वाला पेस्ट भी मिलाएं। 
6. एक पैन में बेसन वाला मिश्रण डालें और उबाला आने दें। 
7. इसके बाद इसमें मेथी दाना डालें और 10 मिनट तक उबाल लें। 
8. मिश्रण को बीच-बीच में चलाते रहें। अब एक पैन में घी डालें और गर्म कर लें। 
9. इस घी में लॉन्ग, तेजपत्ता, हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता और लहसुन डालकर भूनें। 
10. अब इसमें नमक और शक्कर मिलाएं। दोनों चीजों को मिश्रण में डालकर 3-4 मिनट के लिए पकाएं। 
11.आपकी लहसुन की कढ़ी बनकर तैयार है। रोटी या चावल के साथ सर्व करें। 

PunjabKesari


 

Related News