17 MAYFRIDAY2024 9:22:18 AM
Nari

तलाक अनाउंस करने के बाद फैंस से ट्रोल हुई कुशा, लोग बोले - 'बॉलीवुड में सफल होना है तो ये...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Jun, 2023 06:35 PM
तलाक अनाउंस करने के बाद फैंस से ट्रोल हुई कुशा, लोग बोले - 'बॉलीवुड में सफल होना है तो ये...'

मशहूर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर कुशा कपिला ने बीती रात फैंस के साथ तलाक की खबर शेयर कर उन्हें शॉक्ड कर दिया है। कुशा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया कि वह अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग होने जा रही हैं। जिसके बाद फैंस उनकी इस पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने कुशा को ट्रोल भी कर दिया है।

लोगों ने किया बॉलीवुड से कम्पेयर

जैसे ही कुशा ने फैंस के साथ अपने तलाक की खबर शेयर की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि - 'फैशन चल रहा है डिवोर्स लेना, इसमें नया क्या है।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'सारे इंफ्लुएंसर बन गए अब डिवोर्स ले रहे नया ट्रेंड। इन सब के फेक लाइफस्टाइल के झांसे में मत आओ सब अंदर से खोखले हैं।' 

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'कुछ दिन पहले ये रिलेशनशिप पर एडवाइस दे रही थी। खुद को तो संभाल ले पहले'।

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'मशहूर होने के बाद यही होता है।' 

PunjabKesari

अन्य ने बॉलीवुड की ओर तंज कसते हुए कहा कि - 'बॉलीवुड में सक्सेस होने के लिए अलग होना जरुरी है।' 

PunjabKesari

ऐसे शुरु हुई थी दोनों की लवस्टोरी 

कुशा और जोरावर पहली बार एक शादी में मिले थे। एक बार जोरावर ने कुशा को ड्रिंक ऑफर की लेकिन उन्हें यह बचपना लगा और कुशा को जोरावर की यह बात अच्छी लगे और दोनों आपसे में जुड़ने लगे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। जोरावर ने कुशा को उनके फिजिकल इशूज से निपटने में भी मदद की। चार साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के छ साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।

PunjabKesari

कुशा के फनी वीडियोज होते हैं काफी फेमस 

कुशा के फनी वीडियोज फैंस को काफी पसंद आता है। यूट्यूब और कंटेंट क्रिएटर के अलावा वह कई सारी फिल्मों वेब सीरिज और टीवी शोज में भी दिख चुकी हैं। 'घोस्ट स्टोरीज', 'मसाबा मसाबा', 'सेल्फी', 'बेहेंसप्लेनिंग', 'केस तो बनता है' और 'कॉमिकस्तॉन' जैसे शोज में भी कुशा दिख चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

 

Related News