27 APRSATURDAY2024 10:18:12 AM
Nari

Miss World 2024 की विजेता बनी क्रिस्टीना पिस्जकोवा, 112 कंटेस्टेंट्स को मात देकर जीता ताज

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Mar, 2024 10:18 AM
Miss World 2024 की विजेता बनी क्रिस्टीना पिस्जकोवा, 112 कंटेस्टेंट्स को मात देकर जीता ताज

71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आगाज इस बार भारत में किया गया है। मिस वर्ल्ड 2024 खिताब क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम किया। क्रिस्टीना चेक रिपब्लिक की रहनी वाली हैं और उनकी उम्र महज 24 साल है।  उन्होंने 112 देशों की कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ यह खिताब जीता है। मिस वर्ल्ड 2024 को पिछले साल की विजेता रही कैरोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया है। जहां क्रिस्टीना मिस वर्ल्ड की विजेता रही वहीं लेबनान की यासमिना जायटौन इस प्रतियोगिता की पहली रनरअप रही। 

28 साल बाद भारत ने की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी

इस बार 28 साल के बाद भारत में मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजबानी की गई। मिस वर्ल्ड का प्रतिनिधित्व 22 साल की सिनी शेट्टी ने किया। हालांकि सिनी टॉप 4 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बनाने में असफल रही। साल 2022 में सिनी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज अपना अपने नाम किया है। 

PunjabKesari

कौन है क्रिस्टीना? 

मिस वर्ल्ड 2024 का ताज जीतने वाली क्रिस्टीना पिस्जकोवा एक स्टूडेंट, वालंटियर और इंटरनेशनल मॉडल हैं।वह मॉडल के तौर पर काफी एक्टिव है। इसके अलावा वह कानून और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल करने के लिए पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन भी शुरु की है जिसमें वह लोगों की मदद के लिए काम कर रही हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब भी वह इसलिए जितना चाहती थी क्योंकि वह तंजानिया में अनाथ और गरीब बच्चों के लिए एक अंग्रेजी स्कूल खोलना था जहां उन्होंने स्वंयसेवा भी की। क्रिस्टीना को ट्रांसवर्स बांसुरी और वायलिन बजाना बहुत पसंद है। इसके अलावा क्रिस्टिना को संगीत और कला का भी शौक है। क्रिस्टीना और उन्होंने एक आर्ट अकादमी में नौ साल बिताए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Miss World (@missworld)

6 बार भारतीय लड़कियों ने जीता है मिस वर्ल्ड 

आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड का खिताब भारत ने छह बार जीता है। साल 1994 में ऐश्वर्या राय, साल 1997 में डायाना हेडन, साल 1999 में युक्ता मुखी, साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता बीकेसी के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में आयोजित की गई थी। 

PunjabKesari

Related News