02 MAYTHURSDAY2024 2:03:59 PM
Nari

KolKata आए और इन जगहों की नवरात्रि पूजा नहीं देखी तो फिर क्या देखा!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Oct, 2023 06:23 PM
KolKata आए और इन जगहों की नवरात्रि पूजा नहीं देखी तो फिर क्या देखा!

नवरात्रि के पावन दिन शुरु हो गए हैं। पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी इनकी धूम है। खासकर कोलकाता में तो इसकी अलग ही धूम देखने को मिलती है। यहां पर लोग दुर्गा मां को बहुत मानते हैं और नवरात्रि के समय पर तो यहां बड़े- बड़े पंडाल बनते हैं, जहां पर माता के दर्शन के लिए दूर- दूर से लोग आते हैं। पूरे कोलकता में इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती है। यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं कोलकता के कुछ ऐसी फेमस जगहों के बारे में जहां दर्शन करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं....

PunjabKesari
बागबाजार

बागबाजार के बारे में मान्यता है कि यहां पर पूरे 9 दिन मां दुर्गा का वास होता है। नवरात्रि के दौरान इस स्थान पर दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होती है। यहां होने वाली दुर्गा पूजा सबसे पुरानी दुर्गा पूजा में से एक है।

PunjabKesari

बन्दुमहल क्लब, बागुईआटी

यहां पर दुर्गा पूजा के दौरान विशेष कार्यक्रम रखा जाता है, इसके साथ ही इस स्थान पर नवरात्रि के दौरान मेले का भी आयोजन होता है।

संतोष मित्रा स्क्वायर

संतोष मित्रा स्क्वायर पंडाल कोलकाता का सबसे फेमस दुर्गा पंडाल माना जाता है। यहां हर साल अलग- अलग थीम पर पंडाल का निर्माण और मूर्ति स्थापना की जाती है, जिसे देखने के लिए यहां हर लोगों की भीड़ लगी रहती है।

PunjabKesari

श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब

श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में भी रौनक देखने को मिलती है। अलग- अलग थीम में पंडाल को सजाया जाता है। एक बार पंडाल को बुर्ज खलीफा की थीम पर सजाया गया था, जिसने कई लोगों को आकर्षित किया था।
 

Related News