24 OCTTHURSDAY2024 7:00:10 PM
Nari

धनतेरस पर करें इन वस्‍तुओं का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 24 Oct, 2024 04:37 PM
धनतेरस पर करें इन वस्‍तुओं का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

नारी डेस्क: धनतेरस इस बार 29 अक्टूबर को है। इस दिन को खरीदारी का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी, गणेश, धनकुबेर सहित आरोग्यता के देवता धनवंतरी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर न केवल खरीदने की परंपरा है बल्कि दान की भी परंपरा रही है।चित्रकूट के अथर्व वेदाचार्य देवानंद जी ने बताया कि धनतेरस में जिस तरह खरीदी का महत्व है, उसी तरह असहाय, गरीब, लाचार, जरूरतमंद को दान देने का भी विशेष महत्व है, जिससे आप के घर में मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और आप धन, धान्य से खुशहाल रहते हैं। मान्‍यता है क‍ि धनतेरस के द‍िन क‍िए गये दान से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। साथ ही कई अन्‍य परेशान‍ियों से भी राहत म‍िलती है। आइए जानें धनतेरस पर किन चीजों का दान करना चाहिए

आभूषण

इस दिन विभिन्न प्रकार के आभूषण जैसे कि अंगूठी, नथ, झुमके आदि का दान करना भी अच्छा होता है। इससे व्यक्ति की भौतिक समृद्धि में वृद्धि होती है।

खाद्य सामग्री

अनाज, चीनी, मिठाई और फल आदि का दान करने से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि यह जरूरतमंदों की मदद भी करता है।धनतेरस के शुभ अवसर पर अन्न का दान करने से करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य संबंधी चीजें

धनवंतरि का संबंध स्वास्थ्य से है, इसलिए इस दिन दवाईयों या स्वास्थ्य संबंधी सामग्री का दान करना विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है।

कम्बल और वस्त्र

गरीबों और जरूरतमंदों को गर्म कपड़े या कम्बल दान करना इस दिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह दान सर्दियों में उन्हें राहत देता है।धनतेरस के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र का दान करें। इस दिन वस्त्र का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

सोना और चांदी

इस दिन सोने और चांदी के आभूषण या सिक्कों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह धन और समृद्धि के साथ-साथ धनवंतरि की कृपा को भी आकर्षित करता है। धनतेरस के दिन सोना की खरीदारी के अलावा सोने का दान करना भी शुभ माना जाता है। सोने का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता मिलती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

लक्ष्मी पूजन सामग्री

इस दिन लक्ष्मी पूजन के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कि दीपक, मोमबत्तियां, फूल आदि का दान करना भी फलदायी है।

घी

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन घी का दान करना भी उत्तम माना जाता है। इस दिन घी का दान करने से आर्थिक संपत्ति, समृद्धि, और खुशहाली की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

धनतेरस पर दान करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि इससे समाज में भी सकारात्मकता फैलती है। इस दिन किया गया दान व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और सुख-शांति लाने में सहायक होता है। इसलिए, इस धनतेरस पर दान देने का संकल्प लें और जरूरतमंदों की मदद करें।
 

Related News