28 APRSUNDAY2024 12:15:12 PM
Nari

Health Care: सोने से पहले पी लीजिए 1 कप पुदीने की चाय फिर देखें कमाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Jul, 2021 10:39 AM
Health Care: सोने से पहले पी लीजिए 1 कप पुदीने की चाय फिर देखें कमाल

पुदीना विटामिन ए, सी, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, मेंथोल, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैंगनीज, कॉपर, एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण व औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। यह पाचन को दुरुस्त व स्ट्रेस कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा पीरियड पेन से छुटकारा दिलाने के लिए यह बेहद फायदेमंद माना गया है। आप इसे चटनी, जूस, चाय के रुप में डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। मगर आज हम आपको पुदीना की चाय बनाने के तरीका व इसके लाभ बताते हैं...

पुदीने की चाय की सामग्री 

पुदीना पत्तियां- 8-10
काली मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच 
काला नमक- 1/2 छोटा चम्मच 
पानी- 2 कप 

PunjabKesari

विधि 

. पैन में धीमी आंच पर पानी उबालें। 
. अब बाकी की सामग्री डालकर 5 मिनट तक उबालें। 
. तैयार चाय को छान कर सोने से पहले पीएं।

नोट- आप इसमें दूध और शहद मिलाकर भी चाय बना सकती है। 

पुदीना चाय पीने के फायदे...

 

- बेहतर नींद दिलाएं

पुदीने की चाय शरीर व दिमाग को रिलैक्स करती है, जिससे नींद अच्छी आने में मदद मिलती है। ऐसे में सोने से पहले एक कप पुदीने की चाय जरूर पीएं। 

- बेहतर पाचन तंत्र

नियमित रूप से पुदीना चाय पीने से पाचन दुरुस्त रहने में मदद मिलती है। इसके सेवन से गैस, अपच, एसिडिटी, सूजन, पेट दर्द आदि पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। इसके सेवन से खाया हुआ अच्छे से पचने में मदद मिलती है।

- सिरदर्द करे कम

अक्सर अधिक काम के कारण सिरदर्द की शिकायत होती है। ऐसे में पुदीना की चाय पीना बेस्ट ऑप्शन है। पुदीना पत्ती में मौजूद मेंथॉल सिरदर्द कम करने में मदद करता है।

- इम्यूनिटी बढ़ाए

पुदीना पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे तैयार चाय पीने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

PunjabKesari

- स्ट्रेस करे कम

इसका सेवन करने से दिनभर की थकान, कमजोरी व स्ट्रेस दूर होने में मददम मिलती है। 

- सांसों की बदबू हटाए

पुदीने का इस्तेमाल खासतौर पर माउथ फ्रेशनर की तरह होता है। पुदीना मुंह में बैक्टीरिया पनपने से रोकता है। ऐसे में सांसों से दुर्गंध आने से बचाव रहता है।

- पीरियड पेन से दिलाए छुटकारा आराम

कई लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट में असहनीय दर्द व ऐंठन होती है। ऐसे में इस समय पुदीना चाय पीना फायदेमंद होता है। यह दर्द कम करने रिलैक्स व फ्रेश करवाने में मदद करती है।

PunjabKesari

- मौसमी बीमारियों से बचाव

औषधीय गुणों से भरपूर पुदीना चाय सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश दूर करने में मदद करती है। ऐसे में खासतौर पर मानसून में इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

- ठंडक का अहसास 

इसमें मौजूद मेंथॉल स्किन को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। खासतौर पर एलर्जी की प्रॉब्लम होने पर एक कप पुदीना चाय पीना फायदेमंद माना जाता है। 

Related News