16 APRWEDNESDAY2025 9:44:29 AM
Nari

क्या अब ₹1 लाख तक पहुंचेगा सोना? गोल्ड खरीदने से पहले आज के जान लें रेट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Apr, 2025 01:56 PM
क्या अब ₹1 लाख तक पहुंचेगा सोना? गोल्ड खरीदने से पहले आज के जान लें रेट

नारी डेस्क: वो दिन दूर नहीं जब सोना 1 लाख के पार हो जाएगी। जितने सोने के दाम बढ़ते जाएंगे उतना ही यह आम जनता की पहुंच से दूर हो जाएगा। आज भी सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। आज 11 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,353 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,575 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,017 प्रति ग्राम है।
 

यह भी पढ़ें: 4 करोड़ कैश प्राइज मिलने पर संतुष्ट नहीं हुई ओलंपियन विनेश फोगाट

 

22 कैरेट सोने की कीमत 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में समान 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोना इन दिनों अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर चल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 93 हजार 540 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
 

यह भी पढ़ें: हनुमान जी के प्रिय है ये 4 राशि वाले लोग
 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को सोने की कीमत पिछले बंद भाव 88,550 रुपये के मुकाबले बढ़कर 90,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी, वहीं चांदी की कीमत 90,669 रुपये प्रति किलो हो गई थी, जो कि पिछले बंद भाव 90,363 रुपये से अधिक है। सोने की लगातार बढ़ती कीमत के बाद अब इस बात की चर्चा है कि क्या यह ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है? 
 

यह भी पढ़ें: क्रैश हुए हेलीकॉप्टर का खौफनाक वीडियो देख कांप जाएगी रूह
 

हालांकि एक्सपर्ट इसकी कीमत में तेज गिरावट की आशंका जता रहे हैं। उनका मानना है कि सोने की आपूर्ति में बढ़ोतरी और मांग में कमी आने की उम्मीद है.अभी जो तेजी दिख रही है, वो ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है.जल्द ही सोने की चमक थोड़ी घट सकती है.
 

Related News