29 APRMONDAY2024 1:15:23 PM
Nari

Eyebrows से जानिए लड़कियों के नेचर से जुड़े गहरे राज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Aug, 2021 01:53 PM
Eyebrows से जानिए लड़कियों के नेचर से जुड़े गहरे राज

हमारे शरीर की अंग व बनावट भी हमपर अपना गहरा असर डालती है। वहीं चेहरे पर आंखों के ऊपर बनी आइब्रो अलग-अलग शेप की होती है। ये चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। मगर ज्योतिषशास्त्र व समुदशास्त्र के अनुसार, ये आइब्रो हमारी स्वभाव व जिंदगी से जुड़ी कई बातों को बताने का काम करती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में आइब्रो से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

एकदम परफेक्ट आइब्रो

एकदम सही से सजी, काली व मजबूत आइब्रो अच्छी सेहत की निशानी है। ऐसी आइब्रो वाली लड़कियां जीवन में मान-सम्मान हासिल करती है। ये मेहनती, तेज दिमाग और आत्मविश्वासी होती है। ऐसे में ये लड़कियां हर काम को बखूबी तरीके से करती है। साथ ही काम में सफलता पाकर ही सांस लेती है। मगर काम में किसी की मदद ना मिलने पर इन्हें जल्दी गुस्सा भी आ जाता है।

जुड़ी हुई आइब्रो

ऐसी लड़कियां स्वभाव से स्वार्थी होती है। मगर इन्हें केयरिंग व हर हाल में साथ देने वाला पार्टनर मिलता है। ऐसे में इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता हैं।

PunjabKesari

घनी आइब्रो

घनी आइब्रो वाली लड़कियां बुद्धिमान, मेहनती और आत्मविश्वासी होती है। ये अपने कड़ी मेहनत से लक्ष्य को हासिल करके ही मानती है। ऐसे में ये लड़कियां अपने करियर में खूब नाम कमाती है।

आइब्रो में कम बाल होना

जिन लड़कियों की आइब्रो में बाल कम होते हैं वे शांत व शर्मीली होती है। ये हर बात व परिस्ठिति पर जल्दी भरोसा नहीं करती है। संकोची व भावुक किस्म की होने से ये लड़कियां जल्दी किसी के साथ खुलती नहीं है।

दोनों आइब्रो के बीच ज्यादा दूरी होना

दोनों आइब्रो के बीच ज्यादा दूरी वाली लड़कियां बातचीत करने में माहिर होती है। इन्हें दूसरों के मुंह से खुद की तारीफ सुनना बेहद पसंद आता है। इसके साथ ही ये अपनी बातों से जल्दी ही लड़कों को इंप्रेस कर देती है।

PunjabKesari

पतली और आंख के कोने तक पहुंचती आइब्रो

ऐसी आइब्रो वाली लड़कियों को सजने-संवरने में बेहद दिलचस्पी होती है। ऐसे में इन लड़कियों को फैशन की खास समझ रहती है। इसके अलावा ये शांत स्वभाव की होती है। इसलिए किसी भी बात व परिस्थिति का फैसला सोच-समझ व शांत मन से लेती है।

धनुष के आकार वाली आइब्रो

धनुष आकार की आइब्रो वाली लड़कियां हर काम करने में माहिर होती है। ये अपनी मेहनत व लगन से जल्दी ही सफलता हासिल करती है। साथ ही ये अपने पार्टनर, परिवार व करीबियों का बेहद ख्याल रखती है। ऐसे में ये लड़कियां हर किसी के साथ मजबूत रिश्ता बनाती है।

PunjabKesari

असमान आइब्रो

जिन लड़कियों की आइब्रो असमान आकार की होती है वे मनमर्जी की मालिक होती है। मगर अक्सर इनकी यह मनमानी इन्हें मुश्किल में डाल देती है। ऐसे में इन्हें खासतौर पर हर बात व परिस्थिति का फैसला सोच-समझकर फैसला चाहिए।

 

 

Related News