26 APRFRIDAY2024 12:42:33 PM
Nari

Dream Meaning: धन लाभ का संकेत देते हैं ये 5 सपने

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Feb, 2021 02:42 PM
Dream Meaning: धन लाभ का संकेत देते हैं ये 5 सपने

हर कोई अपनी दिनभर की थकान सो कर पूरी करता है। इसके साथ ही बहुत से लोग सोने के बाद सपनों की दुनिया में खो जाते हैं। मगर अक्सर लोग जागने पर सपनों को भूल जाते हैं। मगर कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो हमेशा याद रहते हैं। बात अगर स्वप्नशास्त्र की करें तो हर सपने का कोई गहरा अर्थ निकलता है। ये आने वाले कल की ओर इशारा करने के साथ शुभ व अशुभ का संकेत देते हैं। माना जाता है कि कुछ सपने व्यक्ति की किस्मत चमकाने व आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकेत देते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सपने बताते हैं, जिससे देखने के बाद आप खुश हो सकते हैं। 

चूहा दिखना

सपने में कोई भी जानवर देखकर कोई भी डर सकता है। मगर अगर कहीं आपको सपने में चूहा दिखाई दे तो ऐसे में खुश होने की बात है। ऐसे में समझ जाए कि आप पर धन की देवी लक्ष्मी मेहरबान होने वाली है। असल में, इससे अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं। ऐसे में पैसों की किल्लत दूर होने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना घर के सबसे छोटे बच्चे को सुनाना शुभ होता है।

PunjabKesari

खाली बर्तन

सपने में खाली बर्तन बेहद ही शुभ होता है। माना जाता है कि यह धन लाभ के योग बनने की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में समझ जाए कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होकर आय से जुड़ी परेशानियां दूर होने वाली है। 

झाड़ू दिखना

झाड़ू देवी लक्ष्मी व सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। मान्यता है कि इसे सपने में देखना शुभ होता है। इससे धन लाभ होने के साथ आय से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। साथ ही ऐसा सपने देखने के बाद इसे तुरंत मां या पत्नी को बताएं। 

PunjabKesari

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टूटते हुए देखना

घर पर कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टूटने में बेहद ही अफसोस होता है। मगर ऐसा सपने में देखना शुभ माना जाता है। जी हां, सपने में इलेक्ट्रॉनिक सामान टूटते हुए देखने का अर्थ गरीबी दूर होने की ओर इशारा करता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होकर आय के नए स्त्रोत बनते हैं। साथ ही घर में पैसा ना टिकने की परेशानी दूर होती है।

गाय के गोबर से उपले बनाना

सपने में खुद को गाय के गोबर से उपले बनाते देखना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये व्यक्ति की किस्मत चमकने की ओर इशारा करता है। ऐसे में नौकरी व कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही ऐसे सपने को हमेशा गुप्त रखना चाहिए। 
 

Related News