20 APRSATURDAY2024 4:51:32 AM
Nari

Holi: घर पर नेचुरल चीजों से बनाएं रंग, नहीं होगा स्किन व बालों को कोई नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Mar, 2021 02:46 PM
Holi: घर पर नेचुरल चीजों से बनाएं रंग, नहीं होगा स्किन व बालों को कोई नुकसान

रंगों का त्योहार होली आने में कुछ ही दिन बाकी है। प्यार व भाईचारे के प्रतीक का यह त्योहार इस साल 29 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं। बात अगर होली खेलने की करें तो इसके लिए बच्चे हो या बड़े हर कोई उत्साहित रहता हैं। मगर रंग को बनाने में कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इससे स्किन एलर्जी व बालों को नुकसान हो सकता है। मगर ऐसा मतलब यह तो नहीं कि होली खेली ना जाएं। ऐसे में आप घर पर नेचुरल चीजों से रंग बना सकती है। तो चलिए आज हम आपको प्राकृतिक चीजों से रंग बनाने का तरीका बताते हैं...

PunjabKesari

लाल रंग

इसके लिए सूखा लाल चंदन का पाउडर बनाएं। इसके अलावा जासवंती के फूलों को धूप में सूखाकर उसका पाउडर तैयार करें। फिर इसमें आटा मिला दें। आप चाहे तो लाल गुड़हल के फूलों से भी लाल रंग बना सकती है। गीला रंग बनाने के लिए लाल चंदन या गुड़हल के फूलों को 5 लीटर पानी में उबालें। फिर इसमें करीब 20 लीटर पानी मिलाएं। आपका लाल रंग मिल जाएगा। इसके अलावा आप पानी में अनार के छिलके भी उबाल कर लाल रंग तैयार कर सकती है। 

हरा रंग

हरा रंग बनाने के लिए आप मेंहदी यूज कर सकती है। इसके लिए मेंहदी पाउडर को आटे के साथ मिलाएं। अगर आप रंग पक्का रंग चाहती है को इसमें पानी मिलाएं।  

PunjabKesari

पीला रंग

इस रंग को आप बेसन व हल्दी को मिलाकर बना सकती है। इसके लिए आप जितनी हल्दी ले रहे हैं उससे दोगुनी मात्रा में बेसन मिक्स करें। इसके अलावा आप इसमें मुल्तानी मिट्टी व टेल्कम पाउडर मिलाना भी सही रहेगा। पीला पक्का रंग बनाने के लिए 2 लीटर पानी में 1 बड़ा चम्मच हल्दी मिलाकर रातभर छोड़ दें। इसके अलावा गेंदे के फूलों का पाउडर बना कर भी पीले रंग में यूज किया जा सकता है। साथ ही इस फूल को पानी में उबाल कर रातभर अलग रख दें।

गुलाबी रंग

आप चुकंदर की मदद से गुलाबी रंग बना सकती है। इसके लिए चुंकदर का जूस निकाल कर उसे उबाल कर अर्क निकाल लें। फिर इसमें खाने वाला अरारोट में मिला कर छाया में सूखाकर कलर तैयार करें। धूप में सूखाने से इसका रंग उड़ सकता है। पक्का रंग बनाने के लिए इसका जूस निकालकर 1 लीटर पानी में मिलाकर रातभर अलग रख दें। सुबह इसे उबालकर जरूरत अनुसार पानी में मिलाएं। आपको होली खेलने के लिए गुलाबी रंग मिल जाएगा।

PunjabKesari

नारंगी

नारंगी रंग बनाने के लिए आप पलाश यानी टेसू के फूलों का इस्तेमाल कर सकती है। माना जाता है कि श्रीकृष्ण भी फूलों से होली खेलने के लिए टेसू के फूल यूज करते थे। इसके लिए टेसू के फूलों को सूखाकर इसका पाउडर बना लें। इसके अलावा इन फूलों को पानी में उबाल कर पक्का रंग तैयार करें। आपको एकदम परफेक्ट नारंगी रंग मिल जाएगा। 

नीला रंग

इसके लिए नील का पौधा यूज करें। इससे नीला रंग बनाने के लिए इसके फूलों को सूखाकर पीस लें। इसके अलावा इसे पानी में उबालें। आपको गहरा नीला रंग मिल जाएगा। 

PunjabKesari

Related News