03 MAYFRIDAY2024 12:07:40 AM
Nari

लड़कियों के सोने की पोजीशन खोलेगी उनके दिल के बड़े राज!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Oct, 2020 01:14 PM
लड़कियों के सोने की पोजीशन खोलेगी उनके दिल के बड़े राज!

किसी की कुंडली के साथ उसके जिंदगी जीने का तरीका भी उसके स्वभाव के बारे में बहुत-सी चीजों को बयां करता है। बात अगर लड़कियों के सोने के तरीके की करें तो वे भी सभी का अलग-अलग होता है। कोई सीधे, कोई पेट के बल आदि अलग-अलग तरह सोना पसंद करती है। ऐसे में ज्योतिष व सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार, लड़कियों के सोने के तरीके से उनकी पसंद व नापसंद के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको लड़कियों के सोने के तरीकों से बताते हैं कि आखिर इन्हें किस तरह के लड़के पसंद होते हैं...

PunjabKesari

पेट के बल सोनो वाली 

जो लड़कियां पेट के बल सोती है। वे अपनी जिंदगी को आराम से जीना पसंद करती है। इन्हें किसी भी चीज में जल्दबाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। ऐसे में इन्हें आलसी व लापरवाह कहने में कोई बुराई नहीं है। इन लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं, जो इनकी खुशी का अच्छे से ध्यान रखने के साथ इन्हें सरप्राइज गिफ्ट दें। इसके विपरित जो लड़के शांत व बोरिंग किस्म के होते हैं। उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। 

पीठ के बल सोने वाली

जो लड़कियां एकदम सीधे व पीठ के बल सोती है। उनका नेचर बहुत ही शांत होता है। वह जिंदगी में बैलेंस बना कर चलती है। मेहनती होने के चलते इन लड़कियों के अंदर जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करनी की क्षमता होती है। इन्हें सपनो देखना व उन्हें पूरा करना अच्छे से आता है। इन्हें स्ट्रांग पर्सनेलिटी वाले लड़के पसंद होते हैं। 

PunjabKesari

बायीं ओर सोने वाली

बायीं ओर करवट करके सोने वाली लड़़कियां जिंदगी को आराम से जीना पसंद करती है। इन्हें अपनी लाइफ में आए बदलाव पसंद नहीं होते हैं। साथ ही ये लड़कियां बातों में माहिर होने से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती है। ऐसे में अपने जीवनसाथी के रूप में भी स्ट्रांग व अच्छी काबिलियत रखने वाले लड़के की तलाश होती है। 

सॉफ्ट टॉय को पकड़ कर सोने वाली

इस तरह सोने वाली लड़कियां मूडी होती है। इन्हें सपनों की दुनिया में खोएं रहना अच्छा लगता है। यहां तक कि ये लड़कियां दिन के समय में भी ख्यालों में रहती है। इन्हें ऐसे जीवनसाथी की तलाश होती है, जो बहुत ही केयरिंग व शांत स्वभाव का हो। साथ ही जो हर परिस्थिति में उनका साथ दें। 

तकिये को पकड़ कर सोने वाली

बहुत- सी लड़कियों को तकिया हाथ में पकड़ या रख कर सोने की आदत होती है। ऐसी लड़कियां स्वभाव से बेहद ही कोमल होती है। हम यह भी कह सकते हैं कि इन लड़कियों का विश्वास जीतना बहुत ही आसान होता है। ऐसे में इन्हें जिंदगी में धोखा भी सहना पड़ सकता है। बात इसके पार्टनर की करें तो इन्हें अपने जैसे शांत स्वभाव के लड़की की तलाश होती है। ये किसी के लुक्स से ज्यादा स्वभाव को मायने देती है। 

PunjabKesari

पैरों को खोल या फैला कर सोने वाली

इस तरह की लड़कियां बहुत ही लापरवाही के साथ जिंदगी जीती है। इन्हें अपनी जिंदगी में किसी की रोक-टोक बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। खुले विचारों व निडर होने के नाते ये जिंदगी को अपने हिसाब से जीती है। स्वभाव से हंसमुख और मिलनसार होने से ये जल्दी ही सभी से घुल मिल जाती है। ऐसे में इन्हें अपने जैसे लड़के की ही तलाश होती है। ताकि इनकी मैरिड लाइफ हंसी- खुशी से चले। 

चादर ओढकर कर सीधी मुद्रा में सोने वाली 

अक्सर कुछ लड़कियों को चादर या ब्लैंकेट ओढ़कर एकदम सीधे तन कर सोने की आदत होती है। ऐसी लड़कियां बहुत ही अनुशासित होती है। इन्हें हम घरेलू लड़की भी कह सकते हैं। साधारण- सी होने के चलते इन्हें अपने जैसे पार्टनर की तलाश रहती है। 

दिल पर हाथ रखकर सोने वाली

वैसे तो इस मुद्रा में बहुत ही कम लड़कियां सोती है। मगर जो भी इस तरह सोना पसंद करती है। वे आरामदायक जिंदगी जीने में विश्वास रखती है। साथ ही ये अपने परिवार से बहुत ही प्यार करती है। बात इनकी पसंद की करें तो इन्हें तेज दिमाग वाले लड़के अच्छे लगते हैं। 
 

Related News