26 APRFRIDAY2024 5:05:43 AM
Nari

कंगाली लाते हैं बेडरूम में रखे झूठे बर्तन, जानिए छोटे-छोटे वास्तु टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Oct, 2020 01:32 PM
कंगाली लाते हैं बेडरूम में रखे झूठे बर्तन, जानिए छोटे-छोटे वास्तु टिप्स

घर की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही, घर में बरकत नहीं होती है या कलेश का माहौल बना रहता है तो इसके लिए आपके घर का वास्तुदोष जिम्मेदार हो सकता है। ऐसे में आप हम आपको कुछ-कुछ टिप्स देंगे, जिससे अपनाकर आप वास्तुदोष से छुटकारा पा सकते हैं।

 

1. वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कभी भी झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। यह घर में कंगाली के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की बीमारी का कारण भी बनते हैं।

PunjabKesari

2. बीमार व्यक्ति को आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व में न लिटाएं। इससे वह जल्दी स्वस्थ्य नहीं होता। कुछ समय के लिए उत्तर-पूर्व में लिटाएं।

3. सीढ़ियों के नीचे कभी भी टॉयलेट रूम न बनवाएं। इससे परिवार के सदस्य को बवासीर, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इससे घर में बरकत भी नहीं होती।

4. अगर घर में मुख्य द्वार के ऊपर बाहर की ओर गणपति का चित्र लगा है तो इससे घर में बरकत नहीं होगी। इसके लिए गणपति की फोटो को अंदर की तरफ लगाएं। 

5. हिंधू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, इसे आंगन में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है और परिवार में खुशाहाली बनी रहती है।

PunjabKesari

6. बुरे सपनों का कारण भी घर का वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में तकिए के पास चंदन की लकड़ी या तांबे के बर्तन में गंगाजल भरकर रखकर सोएं।

7. अधिकतर लोग घर का सामान गलत दिशा में रख देते है, जिसका असर घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। कभी भी जूते और डस्टबिन घर की पश्चिम दिशा में न रखें, इससे बिजनेस में नुकसान होगा। 

8. रसोईघर में चूल्हा, स्टोव या गैस ऐसी जगह पर रखें जहां से महिलाओं को किचन का दरवाजा आसान से दिख सकें। इससे गृहणियां तनाव मुक्त रहेंगी।

9. अगर दुकान के मुख्य द्वार में कोई वास्तु दोष होगा तो ग्राहकों की संख्या कम हो जाएगी। ऐसे में दुकान के मंदिर में यमकीलक यंत्र स्थापित करें।

10. अक्सर पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों का कारण वास्तुदोष होता है। इसे दूर करने के लिए बेडरूम की छत पर लाल रंग के धागे से 2 बांसुरी को बांधकर टांग दें। इससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News