23 APRTUESDAY2024 9:05:27 AM
Nari

कियारा और सिद्धार्थ का शुभ विवाह हुआ संपन्न , Mr. and Mrs. मल्होत्रा ने पहना इस कलर का आउटफिट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Feb, 2023 05:54 PM
कियारा और सिद्धार्थ का शुभ विवाह हुआ संपन्न , Mr. and Mrs. मल्होत्रा ने पहना इस कलर का आउटफिट

 7 फरवरी का दिन कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ- साथ उनके फैंस के लिए भी बेहद स्पेशल हैं। बॉलीवुड का यह मशहूर कपल हमेशा- हमेशा के लिए शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। विकिपीडिया ने दोनों को  पति-पत्नी घोषित कर दिया गया है। 

PunjabKesari

विकिपीडिया की मानें तो कपल ने सात फेरे ले लिए हैं, इसी बीच एक शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बता दिया है कि शादी की रस्में पूरी हो चुकी है। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल से बाहर निकले शख्स का यह भी कहना है कि दूल्हा-दुल्हन ने  सिल्वर रंग का आउटफिट पहना है। 

 PunjabKesari
विकिपीडिया की अपडेशन की बात करें तो सिद्धार्थ की पत्नी के तौर पर कियारा का नाम लिखा हुआ है। वहीं कियारा के पेज पर पति वाले सेक्शन में सिद्धार्थ  का नाम दिखाई दे रहा है। विकिपीडिया पेज देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इससे पहले सूर्यगढ़ पैलेस होटल  से मंडप की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। दावा किया जा रहा था कि फूलों से सजे इस मंडप में ही सिद्धार्थ और कियारा सात फेरे लेंगे। बस अब इन दोनों की लेटेस्ट तस्वीराें का इंतजार है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इस रॉयल वेडिंग में 100 से 125 मेहमानों को इनवाइट किया गया था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर अन्य फील्ड की कई नामी हस्तियां शामिल हुई।  मेहमानों के रहने के लिए सूर्यगढ़ पैलेस में लग्जरी विला बुक किया गया। करीब 84 कमरे बुक किए गए है और मेहमानों को ले जाने के लिए 70 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां भी बुक की गई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 इस पैलेस का एक दिन का किराया 1 से 2 करोड़ रुपए के करीब है।कपल की हल्दी, संगीत व मेहंदी सेरेमनी सब इसी पैलेस में ही हुई। चर्चा है कि कपल ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट कैरी किया है। कुछ ही देर में उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सब साफ हो जाएगा। 

Related News