23 APRTUESDAY2024 12:46:36 PM
Life Style

करिश्मा ने कर ली सगाई, 10 हैंडसम हंक्स के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद आया इस शख्स पर दिल!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 13 Nov, 2021 05:59 PM
करिश्मा ने कर ली सगाई, 10 हैंडसम हंक्स के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद आया इस शख्स पर दिल!

टीवी इंडस्ट्री से एक और गुड न्यूज सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने सगाई कर ली है, जी हां करिश्मा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ कल सगाई की। करिश्मा के बॉयफ्रेंड वरुण ने  अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कोजी पिक्चर भी शेयर की। वहीं, करिश्मा तन्ना ने एक केक की तस्वीर शेयर की है और इसके साथ बधाई लिखा है। सूत्रों की मानें तो दोनों की सगाई सेरेमनी काफी प्राइवेट थी, जिसमें फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल हुए। बता दें कि करिश्मा वरुण से पहले 10 हैंडसम हंक्स के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रह चुकी है। चलिए हम आपको बताते है कि कौन है करिश्मा के मंगेतर वरुण और साथ एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में...

कैसे शुरू हुई इनकी लवस्टोरी

करिश्मा के मंगेतर वरुण एक रियल स्टेट व्यापारी है। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उनकी मुलाकात हुई। करिश्मा और वरुण के कॉमन  फ्रेंड सुवेद लोहिया ने इन दोनों को मिलाया और तब से यह साथ में है। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। इसी साल अगस्त में करिश्मा ने ब्वॉयफ्रेंड वरुण के लिए बर्थ डे पार्टी भी होस्ट की थी,जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा और वरुण अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं और जल्द शादी कर सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है नाम

अब आपको बताते है कि एक्ट्रेस का नाम किन स्टार्स के साथ जुड़ा। पहला नाम है उपेन पटेल, जिसके साथ बिग बॉस के घर में करिश्मा की नजदीकियां बढ़ी थी। शो में दोनों को प्यार हुआ लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के साथ भी रिलेशनशिप में थी करिश्मा लेकिन जब उन पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा तन्ना और कॉमेडियन बलराज सयाल का भी अफेयर था। फेमस सिंगर बप्पी लहरी के बेटे बप्पा लहरी के साथ भी करिश्मा के अफेयर की खबरें सामने आ चुकी है। दोनों को साथ में डिनर करते हुए भी देखा गया।

इस लिस्ट में अभय अकिल का नाम भी है, जिनके साथ करिश्मा ने सीरियल 'पालखी' किया था। खबरों की माने तो सीरियल की शूटिंग के वक्त दोनों एक-दूसरे के करीब आए लेकिन खुद इस कपल ने अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात नहीं की। फैशन डिजाइनर अभिषेक गोलेचा को भी करिश्मा डेट कर चुकी है। डांसर कोरियोग्राफर हनीफ के साथ भी करिश्मा का नाम जुड़ा। दोनों एक सीरियल की शूटिंग के वक्त करीब आए थे लेकिन करीब ढेड़ साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए।

विक्की कौशल के साथ भी सामने आई थी अफेयर की खबरें

बिग बॉस फेम ऋषभ चोकसी के साथ तो करिश्मा शादी करने वाली थी लेकिन बात नहीं बनी। करिश्मा का नाम मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ भी जुड़ चुका है फिलहाल इसमें कितनी सच्चाई है यह तो ये दोनों ही जाने। कैटरीना कैफ के होने वाले पति विक्की कौशल के साथ भी करिश्मा के अफेयर की खबरें सुनने को मिली थी। दरअसल, दोनों ने एक साथ रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' में काम किया था। तब इनके अफेयर की खबरें सामने आई थी। फिलहाल करिश्मा अपने बॉयफ्रेंड वरुण के साथ घर बसाने की सोच रही है और फैंस भी उन्हें शादी के जोड़े में देखने के लिए एक्साइटेड है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो करिश्मा ने अपना करियर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से शुरू किया था इसके बाद वो कई फिल्मों में भई नजर आई। इसी के साथ एक्ट्रेस  'नच बलिए', 'बिग बॉस', 'झलक दिखला जा' जैसे कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विनर भी हैं।
 

Related News