23 APRTHURSDAY2026 12:56:56 PM
Nari

एक दो मुल्कों के गैंगस्टर मेरे पीछे लगे हैं.... कैफे पर गोलियां चलाने वालों पर  कपिल शर्मा ने मारा ताना

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Feb, 2026 10:55 AM
एक दो मुल्कों के गैंगस्टर मेरे पीछे लगे हैं.... कैफे पर गोलियां चलाने वालों पर  कपिल शर्मा ने मारा ताना

नारी डेस्क: कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने में आ गए हैं। उनके कैप्स कैफे पर चार महीने में   तीन बार हमले हुए। अब  कॉमेडियन ने बातों - बातों पर इस गैंग के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल ही दी। कपिल शर्मा ने मुंबई में नेटफ्लिक्स के 'व्हाट्स नेक्स्ट' इवेंट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर  हल्का-फुल्का तंज मारा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


 इवेंट में मीडिया से बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा- आज कल एक दो मुल्कों के गैंगस्टर मेरे पीछे लगे हुए हैं। पता नहीं सबको क्या मिल रहा है। लोगों को अपनी जिंदगी इंजॉय नहीं कर मिल रही है। खैर ये तो लाइव जा रहा है, मैं बस इतना कहूंगा कि हमें अपना काम करना है। इससे पहले भी वह इस गैंग पर ताना मार चुके हैं। 


 यह तब हुआ जब नेटफ्लिक्स इंडिया की CEO मोनिका शेरगिल शर्मा से बात करने के लिए स्टेज पर आईं और प्लेटफॉर्म के साथ उनके लंबे जुड़ाव की तारीफ की। यह बताते हुए कि नेटफ्लिक्स लंबे समय से उनके साथ काम करने का इच्छुक था, शेरगिल ने हिंदी में मज़ाक में कहा, "हमारी नज़र, इंडिया की नजर तो बहुत टाइम से आप पर है, कपिल उम्मीद है कि 11 मुल्कों की पुलिस की नज़र नहीं होनी चाहिए,"।


जुलाई 2025 में, ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के नए खुले कैफे में कई गोलियां चलाई गईं।  बाद में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और कॉमेडियन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जय श्री राम, सत श्री अकाल राम सारे भाइयों को आज जो ये कपिल शर्मा के कैप्स कैफे..सरे में फायरिंग हुई इसकी जिम्मेदारी, गोल्डी ढिल्लों, लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं इसको हमने कॉल की थी इसको रिंग नहीं सुनाई दी तो कार्रवाई करनी पड़ी अब भी रिंग न सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्दी ही मुंबई करेंगे।”

Related News