06 DECSATURDAY2025 10:49:39 AM
Nari

संजय राउत को कंगना की चुनौती, बोलीं- किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 04 Sep, 2020 04:58 PM
संजय राउत को कंगना की चुनौती, बोलीं- किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले

बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत सुशांत के मुद्दे को लेकर तो बोल ही रही हैं, इसके साथ ही वह दूसरे मुद्दों पर भी खुलकर बात कर रही हैं। हाल ही में कंगना ने संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया था। वहीं अब कंगना ने ट्वीट कर संजय राउत को चुनौती दी है। उनका किया यह ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

कंगना ने चुनौती देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने के लिए धमकी दे रहे हैं, इसलिए मैंने अब 9 सितंबर को मुंबई आने का फैसला किया है। मैं मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचकर पोस्ट करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।'

 

दरअसल कंगना ने ट्वीट कर बताया था कि शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई लौटकर ना आने की धमकी दी है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा था, 'शिव सेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझसे कहा है कि मुंबई वापस न आऊं, मुंबई की गलियों में आजादी ग्रैफिटी और अब खुली धमकी, मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी फीलिंग क्यों दे रहा है?'

 

कंगना के इस ट्वीट पर कई स्टार्स ने नाराजगी भी जताई है। एक्ट्रेस रेणुका सहाणे ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय कंगना मुंबई वह शहर है, जहां आपका बॉलीवुड स्टार बनने का सपना पूरा हुआ है, हर कोई आपसे इस अद्भुत शहर के लिए कुछ सम्मान की उम्मीद जरूर करेगा। यह दुख की बात है कि आपने पीओके के साथ मुंबई की तुलना की।'

 

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, 'एक बाहरी व्यक्ति के रूप में, एक स्वतंत्र कामकाजी महिला और पिछले एक दशक से मुंबई की निवासी, बस यह कहना चाहते हैं कि मुंबई रहने और काम करने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित शहरों में से एक है।' 

 

प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर आए सोनू सूद ने भी कंगना के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मुंबई .. यह शहर तक़दीरें बदलता है। सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी।'

Related News