28 APRSUNDAY2024 10:49:34 PM
Nari

इस धनतेरस भगवान धन्वंतरी के लिए बनाएं काजू कतली, जानिए आसान रेसिपी

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Oct, 2022 01:53 PM
इस धनतेरस भगवान धन्वंतरी के लिए बनाएं काजू कतली, जानिए आसान रेसिपी

धनतेरस का त्योहार आज से शुरु हो चुका है। इस त्योहार के साथ दीवाली के शुरुआत भी हो जाती है। धनतेरस वाले दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा की जाती है। अगर इस बार धनतेरस पर घर में ही मिठाई बनाने की सोच रहे हैं तो काजू कतली बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

काजू - 3 कप 
चीनी - 2 कप 
देसी घी - 4 टीस्पून 
इलायची पाउडर - 2 टीस्पून 
पानी - 2 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप काजू के टुकड़े कर लें। 
2. इसके बाद काजू को मिक्सर में अच्छे से ग्रांइड कर लें। 
3. तैयार किए गए काजू पाउडर को एक बर्तन में डाल लें। 
4. पाउडर को छान लें और उसमें से काजू के थोड़े मोटे टुकड़े एक बर्तन में निकाल लें। 
5. काजू के मोटे टुकड़ों को एक बार मिक्सर में डालकर पीस लें। 
6. इसके बाद इन्हें दूसरे काजू पाउडर के साथ मिला लें। 
7. एक कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। 
8. जैसे चीनी और पानी एकसाथ मिल जाएं तो इसमें काजू पाउडर मिला लें। 
9. काजू को मिश्रण में तबतक पकाएं जबतक वह गाढ़ा न हो जाए। 
10. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और देसी घी मिलाएं। 
11. इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। फिर गैस बंद कर दें। 
12. एक थाली में देसी घी लगाएं और मिश्रण को चिकना कर लें। 
13. तैयार किया गया पेस्ट थाली में डालें और ठंडा कर लें। 
 14. जैसे पेस्ट हल्का गर्म हो जाए तो बटर पेपर पर थोड़ा सा घी लगाएं। 
15. पेस्ट को हाथ में लगाकर थोड़ा चिकना कर लें। इसके बाद मिश्रण से गोल आकार में लोइयां बनाकर बटर पेपर पर रख दें। 
16. हाथ से दबाकर चपटा मिश्रण को चपटा कर लें। रोटी की तरह बेलन से मिश्रण को बेल लें। 
17. तैयार की हुई लोईयों को सेट होने के लिए रख दें।
18. तय समय के बाद उसे हीरे के आकार में चाकू से काट लें। 
19. आपकी काजू कतली बनकर तैयार है। धन्वंतरी भगवान को भोग लगाएं। 

PunjabKesari

Related News