23 APRTUESDAY2024 7:37:51 AM
Nari

जंक फूड से हो सकती है आपके सोचने-समझने की शक्ति कमजोर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Jun, 2019 05:30 PM
जंक फूड से हो सकती है आपके सोचने-समझने की शक्ति कमजोर

क्या आप जानते हैं कि जंक फूड आपके मस्तिष्क को दिनों दिन कमजोर कर सकता है ? जी हां..जंक फूड यानि कि पिज्जा, बर्गर व मैदे से बनी तमाम चीजें। अगर आप भी इन सब चीजों का सेवन रोजाना करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरुरत है। सोचने समझने की शक्ति को कमजोर करने के साथ-साथ जंक फूड आपको  कई और बीमारियों का शिकार बना सकता है। तो चलिए जानते हैं जंक फूड खाने के और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं...

PunjabKesari

डिमेंशिया के शिकार

एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग रोजाना जंक फूड का सेवन करते हैं, उन लोगों की सोच ज्यादातर नकारात्मक होती है। अधिक जंक फूड का सेवन मस्तिष्क की कार्यक्षमता को धीमा करता है। इंसान के सोचने समझने की शक्ति धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर निकोलस चेरुबिन का कहना है कि फास्ट फूड ज्यादा खाने वाले बच्चो या लोग टाइप-2 डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। इसी वजह से यह लोग डिमेंशिया का शिकार हो जाते हैं।

PunjabKesari

मोटापे के शिकार

अगर आप भी ज्यादा बर्गर पिज्जा खाते हैं तो आपके दिमाग के स्वास्थय में गिरावट आने के साथ-साथ आप मोटापे के भी शिकार होते हैं। सेहत को लेकर सर्वे में बात सामने आई है कि साल 2030 तक दुनिया के 10 फीसदी लोग टाइप-2 डाइबिटीज का शिकार हो जाएंगे।अनुसंधान इस बात की पुष्टि करता है कि जंक फूड मस्तिष्क की कोशिकाओं को इंसुलिन के लिए ठीक से प्रतिक्रिया करने से रोकता है। मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति को बाधित करने वाले उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल इसके लिए जिम्मेवार हैं। जोकि जंक फूड का अधिक सेवन करने से होता है।

PunjabKesari

डिप्रैशन का शिकार

फास्ट फूड केवन पिज्जा बर्गर को ही नहीं कहते, बल्कि सॉफ्ट ड्रिंक्स भी फास्ट फूड का ही हिस्सा हैं। चीनी और वसा से भरपूर ड्रिंक्स में मौजूद रसायनिक पदार्थ इसका सेवन करने वालों के लिए काफी खतरनाक सिद्ध हो सकती हैं, क्योंकि एक समय आने पर हमारा शरीर इन सब चीजों को हजम नहीं कर सकता, जिसके चलते हमें एक दिन इन सबका सेवन करना छोड़ना पड़ता है। जिन लोगों को जंक फूड के सेवन की लत लगी हुई होती है उनके लिए ऐसा करना डिप्रैसिंग हो सकता है। 

PunjabKesari

 

Related News