25 APRTHURSDAY2024 7:08:18 PM
Nari

कहीं गर्लफ्रेंड के साथ रोज- रोज हो रहे झगड़े की वजह यह तो नहीं ?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Sep, 2021 11:29 AM
कहीं गर्लफ्रेंड के साथ रोज- रोज हो रहे झगड़े की वजह यह तो नहीं ?

हर रिश्ते में प्यार के साथ- साथ तकरार भी होती है। माना जाता है कि छोटी-मोटी तकरार  रिश्ते को मजबूत करने का काम करती हैं। लेकिन कई बार यह  तकरार इतनी बढ जाती है कि उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। अनजाने में कही कुछ बातें रिश्तों में इतनी दूरियां ले आती है कि इसे दोबारा मजबूत करना  असंभव हो जाता है। अगर आप भी अपने गर्लफ्रेंड के साथ होने वाले रोज- रोज के  झगड़ों से परेशान हैं तो इस Article से आप जान सकते हैं कि ऐसा क्याें हो रहा  है। 

PunjabKesari

असुरक्षा 

लाईफ में कभी ना कभी एक ऐसा समय जरूर आता है, जब आप अपने पार्टनर को लेकर ज्यादा ही पजेसिव हो जाते है और यह आपके रिश्ते में खतरे का लक्षण है। जरा सी देर हो जाए या फोन न पिक करने पर परेशान होना भी लड़ाई का सबसे बडा कारण है। ये आदत लड़कियों में ज्यादा देखी जाती है।

PunjabKesari
गुस्से में कही बात 

अक्सर देखा जाता है कि कपल्स में यदि किसी बात को लेकर बहस हो जाए तो वो एक दूसरे को कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं  जिससे दूरियां आ जाती हैं। रिश्तों को बचाने की पहल कोई नहीं करना चाहता। इस तरह की बातों को बोलने से बचना चाहिए। अगर इन बातों को जान गए तो आपका रिश्ता नहीं टूटे्गा। 

PunjabKesari

गलतफहमी

जो लोग बाकियों की तरह अपने विचारों को ज्यादा खुलकर एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं, उन्हे भी कई परेशानियों झेलनी पड सकती है। क्याेंकि आपके  पार्टनर को धीरे- धीरे यह लगने लगेगा कि आप उनसे कुछ छुपा रहे हैं। ऐसी गलतफहमी आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। 

PunjabKesari
बार- बार शिकायत करना

गर्लफ्रेंड के करीब जाने के बाद  आप उसकी अच्छी व बुरी दोनों बातों को जान जानते हैं। लेकिन इसके बावजूद हमेशा यह शिकायत करना कि  'वह उसे समझती नहीं है या  गलत समझती है' झगडे का बडा कारण है। छोटी-छोटी बातों को समझाते-समझाते एक-दूसरे से मनमुटाव और रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं।

PunjabKesari

जजमेंटल

अपनी पार्टनर की बात से नाराज होकर जजमेंटल ना बनें। किसी भी गलती के लिए पार्टनर को गलत ना ठहराएं बल्कि उन्हे आराम से समझाएं वह किसी गलती को अगली बार ना दुहराए। बार-बार गलती बताने से रिश्ते खत्म हो जाते हैं। 
 

Related News