30 APRTUESDAY2024 1:52:31 PM
Nari

क्या पति से अलग हो रही हैं Divya Khosla? अपने नाम से हटाया कुमार

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Feb, 2024 05:49 PM
क्या पति से अलग हो रही हैं Divya Khosla? अपने नाम से हटाया कुमार

म्यूजिक लेवल T-Series के मालिक भूषण कुमार की वाइफ दिव्या खोसला कुमार ने बॉलीवुड में एक्ट्रेस के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। अपनी हॉट लुक्स के लिए भी वो हमेशा चर्चा में बनी रहती है। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस को लेकर बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चा में आने की वजह है उनका इंस्टाग्राम नेम, जिसे उन्होंने हाल में ही बदला है। दिव्या ने अपने नाम से कुमार हटा दिया है जो की उनके पति का सरनेम है। अब उनकी इंस्टा आईडी पर सिर्फ दिव्या खोसला ही लिखा हुआ है। इसे देखकर फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं की कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyakhossla (@divyakhossla)

क्यों उड़ी तलाक की अफवाह?

गुरुवार की सुबह दिव्या ने अपने इंस्टा हैंडल में अपने नाम में कुछ बदलाव किए। उन्होंने न सिर्फ अपने पति का सरनेम कुमार हटाया बल्कि साथ में एक एक्सट्रा एस (S) भी जोड़ा है। इसके साथ उन्होंने इंस्टा बायो में डॉटर ऑफ अंकिता खोसला लिखा है। बस फिर क्या था, इसके बाद से लगातार अफवाहें शुरू हो गईं की इस पावर कपल के बीच कुछ सही नहीं है और दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। 

PunjabKesari

मामले में है कितनी सच्चाई

मामले को तुल पकड़ते देख टी-सीरीज के प्रवक्ता की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया- दिव्या और भूषण के तलाक की सभी खबरें जो इस समय चल रही हैं, वो सिर्फ अफवाह हैं और इनमें किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। उन्होंने दिव्या खोसला के सरनेम हटाने की पीछे की सच्चाई को भी बताया गया है- ''उन्होंने अपने नाम से पति का सरनेम ज्योतिष कारणों से हटाया है। उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करते हुए अतिरिक्त 'S' शब्द भी जोड़ा है। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि लगभग 2 दशक से ये कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है। उन्होंने साल 2005 में शादी की थी और उनका एक बेटा भी है। बाकी इन तलाक की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा।


 

Related News