14 AUGFRIDAY2026 10:36:49 AM
Nari

Pregnancy में सीढ़ी चढ़ने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

  • Edited By Monika,
  • Updated: 02 Feb, 2026 12:59 PM
Pregnancy में सीढ़ी चढ़ने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नारी डेस्क : गर्भावस्था हर महिला के जीवन का एक बेहद खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान महिलाओं को न सिर्फ अपने खानपान, बल्कि रोज़मर्रा की गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग प्रेग्नेंसी में महिलाओं को सीढ़ियां चढ़ने से मना करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ना सच में नुकसानदायक होता है? अगर आप प्रेग्नेंट हैं और बहुमंज़िला घर में रहती हैं, तो दिन में कई बार सीढ़ियां चढ़ना-उतरना मजबूरी हो सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि प्रेग्नेंसी में सीढ़ी चढ़ना कब सुरक्षित है और कब इससे बचना चाहिए।

क्या प्रेग्नेंसी में सीढ़ी चढ़ना सुरक्षित है?

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में महिलाओं का बॉडी बैलेंस सामान्य रहता है, इसलिए इस दौरान धीरे-धीरे और सावधानी से सीढ़ी चढ़ना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि जैसे-जैसे गर्भ में भ्रूण का विकास तेज़ होता है, शरीर का वजन आगे की ओर बढ़ने लगता है और गुरुत्वाकर्षण का संतुलन बदल जाता है। ऐसे में सीढ़ियां चढ़ते समय फिसलने या गिरने का खतरा बढ़ सकता है।

PunjabKesari

विशेषज्ञों के अनुसार 37वें हफ्ते के आसपास बच्चा पेल्विक में आ जाता है, जिससे शरीर पर दबाव बढ़ जाता है।
इस समय सीढ़ियां चढ़ते वक्त ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
अगर सीढ़ी चढ़ना जरूरी हो, तो रेलिंग का सहारा लेकर धीरे-धीरे कदम बढ़ाना सुरक्षित रहता है।

यें भी पढ़ें : गर्दन चटकाने की आदत कहीं स्ट्रोक का खतरा तो नहीं? जानें कब बढ़ जाती है परेशानी

प्रेग्नेंसी में सीढ़ी चढ़ने के फायदे

सीढ़ियां चढ़ना एक हल्की-फुल्की फिजिकल एक्टिविटी मानी जाती है, जिससे शरीर एक्टिव बना रहता है। सीमित और सही तरीके से सीढ़ी चढ़ने के कुछ फायदे भी हो सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद: एक रिसर्च के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान हल्की फिजिकल एक्टिविटी जैसे सीढ़ियां चढ़ना प्रीक्लेम्पसिया (हाई ब्लड प्रेशर) के खतरे को कम कर सकता है।

जेस्टेशनल डायबिटीज से बचाव: प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरण में सीमित रूप से सीढ़ी चढ़ने से जेस्टेशनल डायबिटीज की संभावना कम हो सकती है, जिससे प्रेग्नेंसी ज्यादा हेल्दी रहती है।

PunjabKesari

प्रेग्नेंसी में सीढ़ियां चढ़ते समय रखें ये सावधानियां

सीढ़ियां चढ़ते या उतरते समय एक हाथ से रेलिंग जरूर पकड़ें
सीढ़ियों पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए
अंधेरे में सीढ़ी चढ़ने से बचें
अगर सीढ़ियों पर कारपेट बिछा है, तो सुनिश्चित करें कि वह मुड़ा हुआ न हो
धीरे-धीरे कदम रखें, किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें
सांस फूलने पर तुरंत रुककर आराम करें
सीढ़ियां गीली या फिसलन भरी न हों
बहुत ढीले कपड़े पहनकर सीढ़ियां चढ़ने से बचें।

यें भी पढ़ें: क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में सीढ़ी चढ़ने से कब बचें?

अगर आपकी प्रेग्नेंसी सामान्य और हेल्दी है, तो पहली तिमाही तक सावधानी के साथ सीढ़ी चढ़ना सुरक्षित माना जाता है।
लेकिन नीचे दिए गए लक्षण दिखने पर सीढ़ियां चढ़ने से बचना चाहिए।
ब्लीडिंग बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लड प्रेशर
पहले से कोई गंभीर बीमारी
ब्लड शुगर का बार-बार उतार-चढ़ाव
ऐसी स्थिति में बिना देर किए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

PunjabKesari

प्रेग्नेंसी में सीढ़ी चढ़ना पूरी तरह से मना नहीं है, लेकिन यह गर्भावस्था के चरण और महिला की सेहत पर निर्भर करता है। सही सावधानियों और डॉक्टर की सलाह के साथ ही सीढ़ी चढ़ना सुरक्षित रहता है।

Related News