06 DECSATURDAY2025 6:20:25 AM
Nari

Indore Missing Couple: सोनम तो नहीं पर उसका वीडियो मिल गया, आखिरी बार इस जगह में बैठी दिखी परेशान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Jun, 2025 01:38 PM
Indore Missing Couple: सोनम तो नहीं पर उसका वीडियो मिल गया, आखिरी बार इस जगह में बैठी दिखी परेशान

नारी डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर से नवविवाहित दंपती के मामले की गुत्थी सुलझने की जगह उलझी जा रही है। मेघालय के शिलांग में  हनीमून मनाने गए  राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के साथ क्या- क्या हुआ अभी तक कोई नहीं जानता। 11 दिन के सर्चिंग ऑपरेशन के बाद शिलांग की घाटी से राजा का शव तो मिल गया , लेकिन उसकी पत्नी सोनम का अभी कोई सुराग नहीं मिल रहा है। 

PunjabKesari
इसी बीच पुलिस के हाथ कपल का आखिरी सीसीटीवी फुटेज लगा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दोनों के गायब होने से कुछ ही घंटे पहले का है। इस वायरल वीडियो में दोनों  एक्टिव पर सोहरा हिल्स के पास घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे होटल के बाहर तकरीबन 5 मिनट तक रूके। वीडियो में दोनों  रेनकोट पहने नजर आए। इस दौरान सोनम के हाथ सफेद रंग का सूटकेस नजर आया।

PunjabKesari

वीडियो में देखा गया कि दोनों एक जगह रूके, पहले सोनम हेलमेट और रेनकोट उतारती नजर आई इसके बाद दोनों सफेद रंग के बैग से कुछ निकालते दिखे। फिर राजा होटल के रिसेप्शन की ओर जाते हैं और सोनम सोनम अकेली एक्टिवा पर बैठी कुछ परेशान नजर आई। फिर कुछ देर बाद दोनों एक्टिवा मै बैठकर कहीं चल पड़ते हैं। 

PunjabKesari

शिलांग के एक होटल ने ये फुटेज वहां के एक लोकल न्यूज चैनल को उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद ये राजा के परिजनों को भेजे गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन राजा और सोनम की आखिरी बार मोबाइल फोन पर दोपहर करीब सवा एक बजे अपने परिजनों से बात हुई थी। इसके बाद उनकी स्कूटी पर लगा जीपीएस ये बता रहा है कि 2 बजे उनकी स्पीड जीरो हुई और फिर उनसे दोबारा कोई संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस टीमों को अनुमान है कि 2 से 2:30 बजे के बीच ही दोनों पर बदमाशों ने हमला किया। लूटपाट का विरोध करने पर राजा की हत्या कर दी गई और सोनम का किडनैप कर लिया गया है।

Related News