26 APRFRIDAY2024 7:31:57 PM
Nari

International Yoga Day: चश्मे से कुछ ही दिनों में छुटकारा दिलाएंगे ये 4 योगासन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Jun, 2020 05:33 PM
International Yoga Day: चश्मे से कुछ ही दिनों में छुटकारा दिलाएंगे ये 4 योगासन

आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती है। ऐसे में इनका खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। आज के समय में ज्यादा टी.वी, मोबाइल, लैपटाप यूज करने से लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं होने लगी है। इससे राहत पाने के लिए कुछ योगासन को करने से फायदा मिलता है। इन योगासन को करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है। ऐसे में इसमें होने वाली प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है। साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

अनुलोम विलोम प्राणायाम

रोजाना सुबह अनुलोम विलोम करने से आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती हैं। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर बैठ जाएं। ध्यान रखें आपकी कमर और गर्दन बिल्कुल सीधी हो। अब आंखों को बंद करके दाएं हाथ को नाक के पास ले जाएं। अब  अंगूठे से एक बार नाक के दाएं छिद्र को और दूसरी बार बाएं नाक के छिद्र को बंद करें। साथ में गहरी सांस को अंदर और बाहर की ओर खींचे। इस दौरान अपनी बाकी की उंगलियों को सीधा रखें। इसी तरह दूसरी बार बाएं नाक पर अंगूठआ रख कर वहीं प्रक्रिया दोहराए। इस योग को रोजाना 4-5 बार करें। इससे आंखों की थकावट, जलन, दर्द दूर होने के साथ दिमाग शांत होता है। 

सर्वांगासन

सर्वांगासन आसन करने से आंखों के साथ दिल भी स्वस्थ रहता है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को धीरे-धीरे जमीन से ऊपर की तरफ उठाते हुए समकोण बनाएं। अपनी कमर को जमीन से थोड़ा ऊपर की ओर उठाकर धड़ तथा पैर को गर्दन से 90 डिग्री तक लेकर जाएं। अब कही आप गिर न जाएं इसके लिए अपने हाथों से कमर को पकड़ें। थोड़ी देर इस स्थिति में रहने के बाद नार्मल स्थिति में आ जाएं।

शवासन

सबसे पहले मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब आंखों को बंद करें। अपनी दोनों टांगों के बीच अंतर रखें। अब पैरों के दोनों अंगूठों को साइड की तरफ झुकाएं। अपनी दोनों बाजूओँ को भी शरीर से थोड़ी दूरी पर रखें। अब आंखों को बंद कर गहरी सांस लेते हुए रिलैक्स फील करें। अपने मन को शांत रखें। 10-15 मिनट तक इसे करें। उसके बाद आंखों को धीरे-धीरे खोलकर सामान्य स्थिति में आ जाएं। 

सुखासन

सबसे पहले मैट पर पैरों को फैलाते हुए बैठ जाएं। अपनी पीठ को सीधा रखें। अब दोनों पैरों को क्रास कर घुटनों को अंदर की तरफ मोड़ते हुए पालथी मार कर बैठ जाएं। इस तरह बैठे की आपके दोनों घुटने जमीन को छुएं। अपनी रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें। अपने हाथों को अपनी गोद पर या घुटनों पर रखें। अब अपनी रीढ़ की हड्डी और कंधों को सीधा करें। इश बात का खास ध्यान रखें कि आपकी कमर का निचला हिस्सा मुड़े न। नहीं तो आपकी निचली पसलियां आगे की तरफ मुड़ जाएंगी। इस मुद्रा में 30 मिनट तक बैठे। इससे आप रिलैक्स फील करेंगे।

 

Related News