03 MAYFRIDAY2024 5:22:06 AM
Nari

आज मनाया जा रहा है हिंदी दिवस, जानिए इस दिन से जुड़ी दिलचस्प बातें

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Sep, 2022 11:26 AM
आज मनाया जा रहा है हिंदी दिवस, जानिए इस दिन से जुड़ी दिलचस्प बातें

हर साल आज के दिन यानी की 14 सितंबर को पूरे भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा के महत्व को पहचानने और युवा पीढ़ी को हिंदी भाषा का अधिक प्रयोग करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। दुनिया भर में लगभग 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रुप में हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा 420 मिलियन से भी ज्यादा लोग इसे अपनी मातृभाषा के रुप में बोलते हैं। पूरे भारत में  आज के दिन हिंदी दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी प्रकार साल में दो बार हिंंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जानी वाली भाषा है। देश में करीबन 77 फीसदी लोग हिंदी भाषा बोलते हैं, पढ़ते हैं और इसे समझते भी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें...

14 सितंबर 1949 में हुई हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत

संविधान अनुच्छेद 343(1) के अनुसार, राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है। 1953 से हर साल 14 सितंबर के दिन प्रचार और प्रसार के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। संविधान सभा ने  14 सितंबर 1949 में हिंदी को राजभाषा के रुप में घोषित किया था। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के द्वारा सिफारिश करने के बाद 14 सितंबर 1953 से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा था।  लेकिन पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को ही मनाया जाता है। 

PunjabKesari

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 

हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन सारे सरकारी कार्यलयों में भी हिंदी भाषा का प्रयोग करने का ऐलान किया जाता है। लोगों को हिंदी भाषा के प्रेरित करने के लिए अवॉर्ड भी दिया जाता है। कई क्रार्यक्रम भी इस दिन आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस के मौके पर राष्ट्रपति उन लोगों को सम्मानित भी करते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा के किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल की हो। यह दिवस पूरे हफ्ते तक मनाया जाता है। पूरे हफ्ते चलने वाले इस दिन को हिंदी पखवाड़े के नाम से जाना जाता है। स्कूलों से लेकर कॉलेजों में यह दिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। 

सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है हिंदी 

ऐसा माना जाता है कि विश्व में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हिंदी प्रयोग की जाती है। हिंदी भाषा को पूरे विश्व में सम्मान की नजरों से देखा जाता है। इसके अलावा टेक्नोलॉजी के जमाने में विश्व की कई सारी कंपनियां जैसे गूगल, फेसबुक भी हिंदी भाषा को बढ़ावा दे रही हैं। 

PunjabKesari

विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या अंतर है?

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को सारी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पूरे विश्व स्तर पर हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार करना होता है। इसी के कुछ दिनों के बाद राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस उस समय मनाया जाता है जब संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया था।

PunjabKesari
 

Related News