28 APRSUNDAY2024 9:24:16 AM
Nari

रैंप वॉक करते हुए अचानक कूदने लगी ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड, लोग बोले-  इसने नशा किया है क्या?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Oct, 2023 11:27 AM
रैंप वॉक करते हुए अचानक कूदने लगी ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड, लोग बोले-  इसने नशा किया है क्या?

कई बार इंसान ज्यादा खुश होने पर कुछ ऐसा कर देता है जिसका एहसास उसे बाद में होता है कि उसने क्या कर दिया।  एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को ही देख लीजिए, रैंप वॉक करते हुए उन्हें ऐसी क्या खुशी चढ़ी कि वह तेज- तेज नाचने लग गई। उन्हें देखकर लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर उन्हें हुआ क्या हे। 

 PunjabKesari
यह तो हम सभी जानते हैं कि Saba Azad पिछले कुछ समय से अपनी से 12 साल बड़े ऋतिक रोशन को डेट कर रही हैं।  दोनों स्टार्स को पार्टीज और इवेंट्स में अक्सर एक साथ देखा जाता है। अकसर लाइमलाइट से दूर रहने वाली सबा इन दिनों Lakme Fashion Week को लेकर चर्चा में बनी हुई है।  करिश्मा कपूर, कल्कि कोचलिन के साथ रैंप वॉक करने के बाद अब उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। 

PunjabKesari
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि सबा  गोल्डन कलर का आउटफिट पहनकर हाथ में  माइक पकड़कर रैंप पर उतरती हैं। तभी वह अचानक से  रैंप पर  लड़खड़ाने लगती हैं और उछल- उछल कर डांस करना शुरू कर देती हैं। पहले वह अजीब सा वॉक करती दिखाई दी फिर उसके बाद रैंप पर गाना गाती नजर आई। 

PunjabKesari
सबा का यह अंदाज देख हर कोई हैरान हैं। लोगों को ना तो उनका डांस और ना ही उनका सॉन्ग पसंद आया, ऐसे में उनके जमकर मजे लिए जा रहे हैं।  ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड को ट्रोल करते हुए यूजर्स ने कहा- लगता है सबा ने पी रखी है। कुछ लोगों ने तो उन्हें पागल तक कह डाला। एक अन्य यूजर ने लिखा-  "ऐसा लग रहा है कि इसको माता आ गई है।" कुछ ने तो सबा को  रानू मंडल तक बता डाला। 

Related News