26 APRFRIDAY2024 11:55:08 PM
Nari

गर्मियों में बनाकर खाएं ठंडी-ठंडी Hot Chocolate Ice Cream

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Jul, 2021 02:30 PM
गर्मियों में बनाकर खाएं ठंडी-ठंडी Hot Chocolate Ice Cream

गर्मियों में बच्चों से लेकर बड़े तक आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं लेकिन कोरोना के कारण लोग बाहर का खाने से डर रहे हैं। ऐसे में आप घर पर ही स्वादिष्ट हॉट चॉकलेट आइस्क्रीम बना सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी

हॉट चॉकलेट आइसक्रीम की सामग्री

हैवी क्रीम - 3 कप 
चॉकलेट  शेविंग - जरूरत अनुसार
कोको पाउडर - 3,1/2 बड़ा चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क - 360 ग्राम 
चॉकलेट ड्रिंक - जरूरत अनुसार
मार्शमैलो - 150 ग्राम

PunjabKesari

आइसक्रीम बनाने की रेसिपी

1. एक बाउल में क्रीम डालकर तब तक फेंटें जब तक वो फूल न जाए।
2. अब उसी बाउल में मीठा कंडेंस्ड मिल्क डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और फिर गर्म कोको पाउडर डालें।आप कोको पाउडर की जगह हॉट चॉकलेट मिक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्पैटुला से इसे अच्छी तरह मिलाएं।
3. इसके बाद, बैटर में मिनी वेज मार्शमॉलो मिलाएं।
4. अब आइसक्रीम के घोल को एक आइसक्रीम टिन में डालें। इसे कम से कम 5 घंटे के लिए जमने दें। जब यह जम जाए तो लगभग 5-10 मिनट तक ठंडा होने दें।
5. फिर बाकी टॉपिंग जैसे चॉकलेट सॉस (वैकल्पिक), मिनी मार्शमॉलो और चॉकलेट शेविंग्स डालें।
6. आपकी हॉट चॉकलेट आइसक्रीम सर्व करने के लिए तैयार है।

PunjabKesari

Related News