27 APRSATURDAY2024 5:04:03 AM
Nari

'बेशरम रंग' Controversy पर हनी सिंह बोले-  पहले के लोग ज्यादा समझदार थे, अब हम नहीं है आजाद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Dec, 2022 05:24 PM
'बेशरम रंग' Controversy पर हनी सिंह बोले-  पहले के लोग ज्यादा समझदार थे, अब हम नहीं है आजाद

गायक-रैपर यो यो हनी सिंह का मानना है कि शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान' के ‘‘बेशरम रंग'' गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थे। ‘‘बेशरम रंग'' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी में दिखने के बाद से ‘पठान' फिल्म की काफी आलोचना हो रही है। देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि इस गाने से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। 

PunjabKesari

फिल्म पर प्रतिबंध की जिन लोगों ने मांग की है उनमें मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल शामिल हैं। मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने भी ‘‘इस्लाम को गलत तरीके से पेश करने'' का आरोप लगाते हुए फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है। साल 2013 में आई ‘चेन्नई एक्सप्रेस' के लोकप्रिय हुए गीत ‘‘लुंगी डांस'' में खान के साथ काम कर चुके सिंह ने कहा कि कलाकार को पहले कहीं अधिक रचनात्मक स्वतंत्रता थी। 

PunjabKesari
रैपर का कहना है- ‘‘पहले कहीं अधिक आजादी थी। लोग कम पढ़े-लिखे हो सकते हैं लेकिन कहीं अधिक संवेदनशील थे। वे समझदार थे और चीजों को मनोरंजन के रूप में लेते थे। वे किसी बात को दिल पे नहीं ले लेते थे।'' 1992 की फिल्म ‘रोजा' से संगीतकार ए आर रहमान के गीत ‘‘रुक्मिणी रुक्मिणी'' का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि अगर यह गाना आज रिलीज हुआ होता तो भारी विवाद हो जाता।  सिंह का मानना है कि पहले लोगों को शायरी और कविता की अच्छी समझ थी। 

PunjabKesari
वहीं इससे पहले हनी सिंह ने बाइपोलर डिसऑर्डर को लेकर भी कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उन्हें कब और कैसे खुद को बाइपोलर डिसऑर्डर होने के बारे में पता चला और कैसे उनके प्रति लोगों का व्यवहार बदला। हनी सिंह बताया कि उस वक्त बहुत सारी चीजें हो रही थी। जब रॉ स्टार शो के सेट पर मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोटिक सिम्पटम्स का पता चला, तो मैंने कहा कि कुछ प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में, कुछ हो गया है मेरे को. इसको ठीक करने दो। 

PunjabKesari

तब हनी सिंह अचानक ही लोगों की नजरों से दूर हो गए थे और उनके गाने भी आना बंद हो गए थे। उन्होंने बताया कि- 'जब मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में पता चला तो मैंने कहा कि कुछ प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में। कुछ हो गया है। मुझे इसको ठीक करने दो।'मुझे इससे ठीक होकर निकलने में पांच साल लगे। मैं म्यूजिक बनाना चाहता था। 
 

Related News