30 APRTUESDAY2024 12:23:42 AM
Nari

कंगाली की निशानी है घर में मकड़ी के जाले लगना, जानिए कुछ और वास्तु से जुड़े टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Apr, 2021 01:06 PM
कंगाली की निशानी है घर में मकड़ी के जाले लगना, जानिए कुछ और वास्तु से जुड़े टिप्स

घर को सुंदर और साफ रखने के लिए उसकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में घर पर लगे मकड़ी के जाले दिखने में तो बुरे लगते ही है। मगर वास्तु के अनुसार यह काफी अशुभ माने जाते हैं। इससे घर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि-

धन से जुड़ी समस्याएं

घर की अच्छे से साफ- सफाई करना बेहद जरूरी होता है। इससे बीमारियां दूर होने के साथ लक्ष्मी माता की कृपा भी बनी रहती है। ऐसे में जिस घर में गंदगी और मकड़ी के जाले लगे होते हैं। वहां पैसा नहीं टिकता है। इसके साथ ही धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

नेगेटिविटी

जिस घर की दीवारों, छतों पर मकड़ी के जाले लगे रहते हैं। वहां नाकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में इसका बुरा असर घर के लोगों की सेहत पर भी पड़ता हैं।

तनाव

घर पर कई दिनों तक मकड़ी के जाले होना अशुभ माना जाता है। वास्तु के यह घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने का कारण बनते हैं। इसके साथ ही सभी मेंबर्स के स्वभाव में चिड़चिड़ापन फील होता है। ऐसे में उनमें तनाव बना रहता है।

असफलताओं का सामना

वास्तुशास्त्र के मुताबिक जिस घर में मकड़ी के जाले दिखाई देते हैं। वह घर हमेशा संकटों से घिरा रहता है। उस घर के सदस्यों को हमेशा किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें हर काम को करने में संकोच होता है। इसके साथ ही लगातार असफलताएं हासिल होती है।

दुर्भाग्य का कारण 

घर में जब भी मकड़ी के जाले बने। उसे तुरंत साफ कर लें। ऐसा न करने से असफलताओं के साथ दुर्भाग्य और पैसों की किल्लत का कारण बनता है।

Related News