28 APRSUNDAY2024 11:14:32 PM
Nari

टॉयलेट में घंटों बैठने के बाद भी पेट नहीं होता है साफ? इस घरेलू उपायों से सुबह उठते ही बनेगा प्रेशर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Feb, 2024 03:18 PM
टॉयलेट में घंटों बैठने के बाद भी पेट नहीं होता है साफ? इस घरेलू उपायों से सुबह उठते ही बनेगा प्रेशर

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते कब्ज और पेट साफ न होना आम समस्या बन गई है। ये समस्याएं ज्यादा लंबे समय तक रहे तो बवासीर, भगंदार, आंतों में जख्मों समेत कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में पेट साफ होना बहुत जरूरी है। अगर लंबे समय से आपको पेट साफ न होने की समस्या है तो दवाओं के बदले ये असरदार घरेलू नुस्खे को आजमाएं। इससे आपको सुबह उठते ही प्रेशर बनेगा। 

 चम्मच घी और गर्म पानी

घी एक गुड फैट है। इससे पेट के सारे टॉक्सिन निकल जाते हैं और  डाइजेस्टिव सिस्टम बूस्ट होता है। वहीं ये पेट भी साफ करने में मददगार है। रोज सुबह 1 चम्मच घी को गर्म पानी के साथ लेने से आपको जल्दी फर्क नजर आएगा। इस उपाय को सुबह खाली पेट ही करें।

PunjabKesari

त्रिफला चूर्णा

एक्सपर्ट्स की मानें तो त्रिफला चूर्णा भी पेट साफ करने में बहुत कारागार है। हर दिन रात को गुनगुने पानी से आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण खाने से गजब का फायदा मिलता है। रात में त्रिफला चूर्ण खाने से अगली सुबह पेट अच्छे से साफ हो जाएगा और बाउल मूवमेंट भी बेहतर होगी।

PunjabKesari

मुनक्का 

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए मुनक्का का सेवन भी किया जा सकता है। रात को सोने से पहले 5-10 मुनक्का को दूध में उबालकर इसका सेवन करने से कब्ज दूर हो सकता है और अगली सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा। पाचन तंत्र के लिए मुनक्का बहुत लाभदायक है।

दही 

 एक स्टडी में पाया गया है कि दही में मिलने वाला बैक्टीरिया गट माइक्रोबायोटा की संख्या में सुधार करता है। साथ ही दही में मिलने वाला लैक्टिक एसिड पेट की समस्याओं में लाभ देता है। हर दिन 1 कटोरी दही का सेवन करने पर कब्ज और डायरिया जैसी समस्या से निजात पाई जा सकती है।

PunjabKesari


 

Related News