30 JUNSUNDAY2024 9:50:03 PM
Nari

होलोग्राफिक का है ट्रेंड, इस Party Wear Dress को शॉपिंग लिस्ट में करें ऐड

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Jun, 2024 05:25 PM
होलोग्राफिक का है ट्रेंड, इस Party Wear Dress को शॉपिंग लिस्ट में करें ऐड

फैशन वर्ल्ड में होलोग्राफिक सभी के सिर चढ़कर बाेल रहा है। सत्तर के दशक का ये फैशन कुछ सालों से काफी ट्रेंड में चल रहा है, इसमें  रेट्रो और न्यू एज दोनों वाइब्स जो मिलती हैं इसे चमकीला या 3डी फैशन भी कहा जाता है, जो सेलेब्स के स्टाइल का हिस्सा बन चुका है। आप भी इन  Party Wear Dress को चुनकर भीड़ से अलग दिख सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे कैरी करने के कुछ टिप्स

PunjabKesari
इस तरह आया होलोग्राफिक फैशन

1947 में ईजाद होने वाला होलोग्राम चमकीला स्टिकर था, जिसके चमकने से उसके ऊपर लिखा हुआ नाम कई एंगल से अलग-अलग तरीके दिखने लगता था। इसी से सीख लेते हुए होलोग्राम को कपड़े और फैशन में भी लाने की कोशिश की गई। 1970 के दौरान होलोग्राफिक आउटफिट्स ने फैशन जगत में अपनी जगह बना ली और धीरे-धीरे ये ट्रेंड काफी पॉपुलर हो गया।  लोग पार्टी में या फिर डिस्को जाने के लिए होलोग्राफिक आउटफिट को स्टाइल करते हैं।

PunjabKesari

मलाइका की होलोग्राफिक शीन ब्लू जीन्स

मलाइका अरोड़ा किसी भी फैशन ट्रेंड को मिस नहीं करती हैं। उन्होंने भी होलोग्राफिक को अपने स्टाइल से पेश किया है। यह होलोग्राफिक शीन ब्लू जीन्स उनके लुक काे कूल बनाने का काम कर रही थी। मलाइका ने इसके साथ ब्लू एंड व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए थे। साथ में नेचुरल मेकअप लुक इस आउटफिट पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।

PunjabKesari

होलोग्राफिक स्कर्ट

कॉलेज गोइंग गर्ल  अपने वॉर्डरोब में हिना खान का ये आउटफिट ऐड कर सकती हैं।  एक्ट्रेस ने प्लेन पफ स्लीव व्हाइट टॉप के साथ होलोग्राफिक स्कर्ट स्टाइल की थी। ऐसा स्कर्ट किसी भी कलर की टॉप के साथ स्टाइल की जा सकती है। होलोग्राफिक को न्यूट्रल कलर्स यानी ब्लैक, व्हाइट या बेज कलर के साथ मिक्स एंड मैच किया जा सकता है।

PunjabKesari
होलोग्राफिक नेल पेंट

चमक, रंग और स्टाइलिश होने के कारण होलोग्राफिक नेल पेंट को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस तरह के नेल्स पाने के लिए मार्कीट में होलोग्राफिक सैलोफिन और फॉइल जैसे अनेक उपकरण भी मौजूद है। आप इसे किसी भी पार्टी या थीम के साथ मैच कर सकती हैं।

PunjabKesari

होलोग्राफिक  टॉप और  पैंट

आप नेहा कक्कड़ की तरह होलोग्राफिक बो टॉप और  पैंट्स जैसा कुछ ट्रेंडी भी ट्राई कर सकती हैं करें। इसे आप बीच पार्टी या लेट नाइट पार्टीज के लिए चुन सकती हैं।  ध्यान रखें कि इस तरह के आउटफिट के साथ लाइट एक्सेसरीज ही पेयर करें। स्टाइल के साथ- साथ कंफर्ट का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी होता है।

PunjabKesari

एक्सेसरीज से भी पाएं होलोग्राफिक लुक

अगर आपको चमकीले कपड़े पसंद नहीं है तो मेटैलिक लुक वाला आउटफिट  पहन सकती हैं। सिंपल और सटल होने के कारण इसे आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। आप चाहें तो इसके साथ होलोग्राफिक बैगपैक और शूज़ को भी अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं।

Related News