26 APRFRIDAY2024 1:15:52 AM
Nari

आखिर हिप्स पर क्यों निकलते हैं पिंपल्स? जानिए इनका देसी इलाज

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 01 Aug, 2020 06:15 PM
आखिर हिप्स पर क्यों निकलते हैं पिंपल्स? जानिए इनका देसी इलाज

धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर मुंहासों का निकलना आम बात है। लेकिन कई बार हिप्‍स यानी बट पर भी मुहांसे हो जाते हैं। इन मुहांसों के कारण होने वाली दर्द असहज कर देती है। इसके साथ ही बट पर निकलने वाले मुंहासों के कारण संक्रमण होने का डर बना रहता है। तो चलिए आज हम आपको हिप्स पर निकलने वाले मुहांसों के कारण और घरेलू उपाय बताते हैं, जिससे आप इस समस्या से बच सकते हैं।

सूजन कम करता है नींबू का रस

नींबू में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुहांसों की सूजन को कम करता है। नींबू के रस को काॅटन की मदद से मुहांसों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद उसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

PunjabKesari

वर्कआउट के बाद जरूर नहाएं

वर्कआउट करने से स्किन पर पसीना, गंदगी और तेल जम जाता है। इसलिए वर्कआउट के तुरंत बाद नहाएं। ऐसा करने से पसीने के कारण स्किन पोर्स बंद नहीं होंगे। 

रोजाना करें टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल 

एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर टी-ट्री ऑयल को रोजाना अपने हिप्स पर लगाएं। इससे हिप्स पर होने वाले पिंपल्स से राहत मिलेगी। आप चाहें तो नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर भी इसे लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

खारा पानी करेगा इलाज 

अगर आपको हिप्स पर मुहांसे हो गए हैं तो इसका इलाज आपके घर पर ही है। इसके लिए 2 कप गर्म पानी में 1 छोटा चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। अब एक साफ कपड़ा या तौलिया लेकर उसे पानी में डुबो दें। इसके बाद उससे निचोड़ कर पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। 

क्यों होते हैं हिप्स पर पिंपल्स

- फिटिंग वाले कपड़े स्‍किन पोर्स को बंंद कर देते हैं जिससे हिप्स पर पिंपल्स निकल आते हैं।

- कई दिनों तक पुराने अंडरवियर को पहनने से त्वचा में गंदगी और पसीना जम जाता है जो पिंपल्स का कारण बन सकता है।

- जिम से आने के बाद पसीने वाले कपड़े न बदलने पर पसीना त्वचा में ही सूख जाता है जो पिंपल्स का कारण बनता है।

- ज्यादा देर तक एक जगह बैठे रहने से भी पिंपल्स निकल आते हैं।

PunjabKesari

Related News