28 APRSUNDAY2024 10:46:32 PM
Nari

सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है High Protein, जानिए वजन के हिसाब से लें कितनी मात्रा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Mar, 2022 05:23 PM
सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है High Protein, जानिए वजन के हिसाब से लें कितनी मात्रा

प्रोटीन मानव शरीर के लिए बहुत ही जरुरी कारक है। यह हड्डियों की मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायता करता है। हमारे शरीर में 18-20 प्रतिशत भार प्रोटीन के कारण होता है। प्रोटीन शरीर के ऊतकों को भी स्वस्थ रखता है। इसके गुणों को देखते हुए जिम या वर्कआउट करने वाले लोग इसके स्पलीमेंट का इस्तेमाल करना शुरु कर देते हैं। लेकिन  शरीर में अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में बहुत सी बीमारियां हो सकती हैं। हांलाकि शुरुआत में इसके लक्ष्ण दिखाई नहीं देते। परंतु धीरे-धीरे इसका शरीर में असर दिखाई दे जाता है। तो चलिए बताते हैं इससे होने वाली बीमारियों के बारे में...

क्यों हानिकारक होता है प्रोटीन

अधिक मात्रा में प्रोटीन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसको प्रभाव से किडनी में परेशानी, कब्ज में समस्या, हड्डियों में कमजोरी, डिहाईड्रेशन, जोड़ों में दर्द , जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसका कारण है कि शरीर अधिक प्रोटीन की मात्रा को पचा नहीं पाता और शरीर में कीटोस की मात्रा बढ़ जाती है। कीटोस एक ऐसा विषैला पदार्थ है जो शरीर को नुकसान पहुंचाना  शुरु कर देता है। इस पदार्थ को शरीर से बाहर निकलने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी के सेवन के बिना यह पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकलता।

PunjabKesari

किडनी को होता है नुकसान

गुर्दे खून में प्रोटीन को साफ करने का काम करते हैं। जब भी शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है तो इससे किडनी पर दबाव बढ़ जाता है। शरीर से एक्सट्रा नाईट्रोजन निकालने के  लिए किडनी को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। जिससे  कई बार किडनी खराब होने का खतरा रहता है।

PunjabKesari

कब्ज

प्रोटीन युक्त आहारों में फाइबर की कमी होती है। खाना पचाने के लिए प्रोटीन बहुत जरुरी होता है। लेकिन इसके अधिक सेवन से कब्ज की समस्या हो सकती है। प्रोटीन के कारण  पेट से संबंधी और भी समस्याएं शरीर को घेर लेती हैं।

हड्डियां कमजोर

डाइ़ट में प्रोटीन युक्त आहार ज्यादा शामिल करने से कैल्शियम की कमी होती है और हड्डियों को पूरी मात्रा में पौषण नहीं मिल पाता। इससे हड्डियों में कमजोरी आ सकती है।

PunjabKesari

दिल की बीमारी

इससे शरीर में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर दिल की बीमारियों का कारण बन जाती हैं। जो लोग उच्च प्रोटीन डाइट के लिए मांसाहारी भोजन  का सेवन करते हैं। उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इससे हृदय रोगों का खतरा और भी बढ़ जाता है।

PunjabKesari

पोषक तत्वों की कमी

प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से भूख कम लगती है। जिससे शरीर में बाकी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। शरीर को प्रोटीन के साथ -साथ विटामिन्स,खनिज, फाइबर और  मिनरल्स  की भी पर्याप्त मात्रा में भी जरुरत होती है। इनकी शरीर में कमी होने से और भी बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

यूरिक एसिड बढ़ता है

ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में  यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। वैसे यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या 40 के अधिक लोगों को होती है। लेकिन गलत खानपान और सेहत का ध्यान न रख पाने के कारण यह समस्या कम उम्र वाले लोगों का भी हो सकती है।

PunjabKesari

नोट: यदि आपका वजन 80 किलो है तो आप अपनी डाइट में 1 किलो ग्राम प्रोटीन शामिल कर सकते हैं। वजन के हिसाब से ही प्रोटीन का सेवन करें।

Related News