27 APRSATURDAY2024 6:23:27 PM
Nari

शरीर को डिटॉक्स करेंगी ये 5 Homemade Drinks, नहीं पड़ेगी दवाईयों की जरुरत

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Nov, 2022 10:54 AM
शरीर को डिटॉक्स करेंगी ये 5 Homemade Drinks, नहीं पड़ेगी दवाईयों की जरुरत

समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना भी बहुत ही आवश्यक होता है। डिटॉक्स करने से शरीर में मौजूद सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। शरीर में से सारी गंदगी निकल जाने पर आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। इसके अलावा वजन कम करने में भी आपको सहायता मिलेगी। शरीर में से बीमारियों का खतरा कम होता है और स्किन ग्लोइंग होती है। बहुत से लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए दवाईयों का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ होममेड टी के जरिए भी आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

दालचीनी से तैयार टी 

दालचीनी भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसको बनाने के लिए आप एक गिलास पानी पैन में उबाल लें। जैसे पानी में उबाल आ जाए तो इसमें दालचीनी के 3-4 टुकड़े डालें  और अच्छे से उबाल लें। इसके बाद जैसे दालचीनी उबल जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद चाय को छान लें। एक कप में नींबू के रस की बूंदे मिलाएं। दालचीनी से तैयार चाय का आप सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसके अलावा बेड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी यह नियंत्रित करता है। इस चाय का सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

धनिया पत्तों की चाय 

आप धनिया पत्तों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपके शरीर को भी लंबे समय तक हाइड्रेट रखेगा। इसके अलावा यह शरीर में से विषैले पदार्थ भी बाहर निकालने में मदद करेगी। लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं। धनिया पत्ते की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में धनिया की पत्तियों को 3-5 मिनट के लिए उबालें। तय समय के बाद चाय को छान लें। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। तैयार पत्तियों की चाय का सेवन आप कर सकते हैं। 

हल्दी से तैयार चाय 

आप हल्दी से तैयार चाय का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद करेगी और इससे आपका शरीर भी हैल्दी रहेगा। हल्दी की चाय पाचन तंत्र मजबूत करने में भी मदद करती है। एक कप पानी को उबालें। इसमें 1/4 हल्दी और अदरक के छोटे टुकड़े डालें। 3-5 मिनट के लिए पानी को उबालें। तय समय के बाद चाय को छानकर पी लें। हल्दी में पाए जाने वाले गुण आपके शरीर को डिटॉक्स रखने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari

सौंफ की चाय 

आप सौंफ की चाय का सेवन करके शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। सौंफ आपके खून को भी साफ करती है। एक कप पानी उबालें। इसके बाद इसमें सौंफ और अदरक के छोटे टुकड़े डाल दें। पानी को 3-5 मिनट के लिए उबालें। तय समय के बाद चाय को छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। 

ग्रीन टी 

आप ग्रीन टी का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कर सकते हैं। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए इसका सेवन करते हैं। लेकिन यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है। ग्रीन टी आपके शरीर में से विषैले पदार्थ निकालकर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करती है। लेकिन आप ग्रीन टी खाली पेट न पिएं। आप चाय का सेवन शाम को नाश्ते या फिर इसके थोड़ी देर बाद पी सकते हैं।  

PunjabKesari

Related News