29 APRMONDAY2024 4:40:38 PM
Nari

रोज सुबह खाली पेट खाएं करी पत्ता, एक नहीं कई बीमारियां रहेगी दूर

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Feb, 2024 09:50 AM
रोज सुबह खाली पेट खाएं करी पत्ता, एक नहीं कई बीमारियां रहेगी दूर

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे कई सारे औषधीय पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी होते हैं। करी पत्ते में प्रोटीन, आयरन, फैट, कैल्शियम, विटामिन-सी, फास्फोरस, निकोटिनिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई सारे गुण पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट यदि इन पत्तों का सेवन किया जाए तो सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि खाली पेट करी पत्ता खाने से स्वास्थ्य को क्या-क्या फायदे होंगे। 

मॉर्निंग सिकनेस होगी दूर 

कुछ लोगों को मॉर्निंग सिकनेस यानी की सुबह उठकर बीमार जैसा महसूस होता है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आप करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। यदि आपको सुबह उठकर उल्टी जैसा मन होता है या चक्कर आते हैं तो इन पत्तों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

PunjabKesari

पाचन रहेगा स्वस्थ 

खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से पाचन भी स्वस्थ रहता है। इन पत्तों का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। यह पत्ते बाउल मूवमेंट को सपोर्ट करते हैं और कब्ज की दिक्कत कम करने में भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। 

वजन घटाने में मिलेगी मदद 

वजन घटाने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना जरुरी होता है। शरीर डिटॉक्स होने से गंदे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। करी पत्ता शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ऐसे में यह शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनाने और बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने और बीमारियां पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। 

आंखों के लिए रहेगा फायदेमंद 

इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह उम्र के साथ आंखे कमजोर होने वाली समस्या से भी बचाता है। यदि आपकी आंखों की रोशनी कम हो रही है तो करी पत्ते का सेवन करें। सुबह खाली पेट शहद के साथ इन पत्तों का सेवन आप कर सकते हैं। 

बाल बनेंगे मजबूत 

करी पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को पोषण देने में मदद करते हैं। रोजाना कुछ ताजे करी पत्तों को नाश्ते के आधे घंटे पहले खाएं। इससे बाल झड़ने और टूटना कम होने लगेंगे। 

PunjabKesari

Related News