01 MAYWEDNESDAY2024 3:38:36 PM
Nari

तकदीर नहीं, मेहनत पर भरोसा करती है ये 5 राशियों की लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Oct, 2020 03:39 PM
तकदीर नहीं, मेहनत पर भरोसा करती है ये 5 राशियों की लड़कियां!

दुनिया में कुछ भी हासिल करने के लिए खुद पर भरोसा होने के साथ कड़ी मेहनत की भी जरूरत होती है। तभी जीत हासिल होती है। जहां कुछ लोग अपनी जिंदगी को तकदीर के हवाले छोड़ देते हैं, वहीं कुछ अपनी मेहनत व लगन पर विश्वास कर जिंदगी के हर मोड़ पर सफलता हासिल करते हैं। तो चलिए आज हम आपको राशि के हिसाब से 5 ऐसी लड़कियों के बारे में बताते हैं, जो दूसरों या अपनी किस्मत पर नहीं बल्कि मेहनत पर भरोसा कर चलती है... 

मकर राशि (22 दिसम्बर - 19 जनवरी)

इस राशि की लड़कियां तेज दिमाग की होने के साथ बेहद क्रिएटिव होती है। इन्हें नई- नई चीजों को करना बेहद पसंद होता है। अपनी कड़ी मेहनत व लगन से ये हर काम सही तरीके से करने के साथ उसपर जीत हासिल करके ही मानती है। इन्हें काम करने का एक नशा सा होता है, जो इन्हें दूसरों से एक अलग पहचान दिलाता है। हर समय एक्टिव रहने के साथ तेज दिमाग की मालिक ये लड़कियां हर काम को बखूबी तरीके से करने में सक्षम होती है। ये अपने ऑफिस और घर में तालमेल बना कर रखती है।

PunjabKesari

कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी)

मेहनती लोगों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुंभ राशि की लड़कियों का नाम आता है। ये लड़कियां सपनों को देखने के साथ उसे पूरा करने की भी काबिलियत रखती है। किसी चीज को पाने के लिए अगर यह एक बार ठान ले तो उसे हासिल करके ही मानती है। ये लड़कियां अपने तेज दिमाग, सूझ- बूझ से फैसले लेती है। साथ ही सहनशील और मिलनसार गुणों की मालिक होने से ये किसी भी परिस्थिति में खुद को अच्छे से ढाल लेने में सक्षम होती है। इनकी इन्हीं खूबियों के चलते लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। ऐसे में ये लड़कियां अपने घर- परिवार को भी अच्छे से संभालती है। 

मीन राशि( 19 फरवरी - 20 मार्च)

बात अगर मीन राशि की लड़कियों की करें तो ये जिस भी काम को करने की ठानती है, उसे पूरा करके ही मनाती है। इन्हें हर परिस्थिति को अपने मुताबिक समझना सही लगता है। इनके बारे में हम ऐसा भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां अपने काम के बीच किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी बर्दाश नहीं करती है। दूसरों से अलग सोच रखने वाली मीन राशि की लड़कियां हर मुसीबत का हल निकालने में माहिर होती है। काम को लेकर इनकी मेहनत व लगन हर किसी को पसंद आती है। 

PunjabKesari

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल)

इस राशि की लड़कियां किसी भी काम को करने में डरती या कतराती नहीं हैं। इनकी खासियत है कि ये काम को बोझ नहीं बल्कि एन्जॉय करके करना पसंद करती है। ये लड़कियां सपनों की दुनिया में जीती है। लग्जरी लाइफ की शौकीन होने से ये लड़कियां अपनी कड़ी मेहनत से खूब पैसा कमाती है। ऐसे में ऐशो- अराम भरी जिंदगी जीती है। साथ ही अपने जैसे गुणों वाले लाइफ पार्टनर की तलाश रहती है। 

वृषभ राशि ( 20 अप्रैल - 20 मई)

इस राशि की लड़कियां जिद्दी होने के साथ सहनशील भी होती है। इन्हें अच्छे से पता होता है कि किस परिस्थिति को कैसे संभालना है। इनके अंदर अपने काम को पूरा करने का एक अलग ही जुनून होता है। ऐसे में किसी चीज को पाने के लिए ये लड़कियां बिना देर लगाएं अपनी मेहनत से उसे हासिल करके ही मानती है। मगर मूडी होने के कारण ये लड़कियां काम को अपने हिसाब से करना सही समझती है। ऐसे में अगर किसी काम को करने में इनका मन लग जाने पर ये लड़कियां उसे पूरा करने के लिए अपनी जी- जान लगा देती है। इसके विपरित मूड न होने पर ये किसी की ओर देखना भी पसंद नहीं करती है। 

Related News