14 MAYTUESDAY2024 12:20:15 PM
Nari

Lips Care: सर्जरी नहीं इन आसान घरेलू उपाय से अपने लिप्‍स को बनाएं अट्रैक्टिव

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 Nov, 2022 03:49 PM
Lips Care: सर्जरी नहीं इन आसान घरेलू उपाय से अपने लिप्‍स को बनाएं अट्रैक्टिव

लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि उनके नाक-नक्शे एकदम परफेक्ट दिखाई दें लेकिन हमारा चेहरा तो जन्म से वैसा ही होता है जैसा कि ईश्वर ने गढ़ा होता है। कई लड़कियों को लगता है कि उनके होंठ यदि थोड़े मोटे होते तो वे बहुत सुंदर दिखाई देतीं। होंठ यदि बहुत अधिक पतले ही तो कुछ सामान्य उपायों से ही उन्हें थोड़ा फ्लफी बना सकते हैं।  आइए जानते हैं कि किन तरीकों को आजमाने से आपको होंठ थोड़े मोटे दिखाई दे सकते हैं। 

पिपरमिंट का तेल

पिपरमिंट का तेल भी होंठों के लिए अच्छा होता है। होंठों पर इसका उपयोग करने से माइक्रो-सर्कुलेशन बढ़ता है। जिस वजह से ऐसा लगता है कि होंठ सुन्न पड़ गए हैं और धीरे-धीरे यह फ्लफी दिखने लगते हैं। यह होठों में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ा देता है। 

PunjabKesari

दालचीनी का तेल

दालचीनी के तेल को होंठों पर लगाना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ध्यान रहे कि आप कोरा दालचीनी का तेल होठों पर न लगाएं। दालचीनी के तेल को अपने लिप बाम के साथ मिलाएं और फिर ही होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके लिप्स धीरे-धीरे थोड़ी फ्लफी होने लगेंगे। इसे सोने से पहले रात में लगाएं। 

PunjabKesari


ज्यादा पानी पिएं

बहुत जरूरी है कि यदि हम चाहते हैं कि हमारे होंठ बहुत पतले न दिखें तो हम पानी ज्यादा पिएं। ज्यादा पानी पीने से होंठ बड़े दिखते हैं। शरीर में पानी की कमी होती है तो होंठ सिकुड़ने लगते हैं और सूखने लगते हैं। ऐसे में आप अपने शरीर को हाइड्रेट करके भी होठों को फ्लफी दिखा सकते हैं। 

 

ब्राउन शुगर पाउडर

भूरी चीनी का बूरा यानी पिसी हुई ब्राउन शुगर लेकर इसमें नारियल तेल मिलाएं और इस मिक्स से सिर्फ 2 मिनट की हल्की मसाज अपने होंठो पर करें। इसके बाद रूई से अपने होंठ साफ कर लें। यह विधि सिर्फ 5 से 10 मिनट के अंदर आपके होंठो को अधिक प्लंपी और फुलर दिखाएगी। आप अपने होंठो को स्क्रब करने के लिए भी इस विधि का हर दिन उपयोग कर सकती हैं। ऐसा करने पर आपके लिप्स और पाउट दोनों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
 

Related News