25 APRTHURSDAY2024 11:06:01 AM
Nari

Grand Bridal Entry: इन दुल्हनों की शानदार ब्राइडल एंट्री देख आप भी कह उठेंगे 'वाह'

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Sep, 2022 04:16 PM
Grand Bridal Entry: इन दुल्हनों की शानदार ब्राइडल एंट्री देख आप भी कह उठेंगे 'वाह'

पिछले कुछ सालों से शादियों का ट्रेंड बदलता जा रहा है। अब दुल्हनें महंगे कपड़े और गहने पर ही ध्यान नहीं देती बल्कि हर चीज पर फोकस करती हैं। ये मूमेंट लड़की के लिए काफी स्पेशल होता है। हर ब्राइडल चाहती है कि जब वह शादी के मंडप पर एंट्री करे तो दूल्हे समेत सभी लोगों की आंखे उसी पर टिक जाए।  अब वो जमाना गया जब दुल्हन शर्माते हुए या घूंघट करके एंट्री करती थी, अब तो लड़कियां नाचती- गाती  स्टेज पर एंट्री करती हैं। आज हम आपको कुछ शानदार ब्राइडल एंट्री दिखाने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी कह उठेंगे वाह।


इस दुल्हन का एंट्री डांस खूब वायरल हुआ था। इसमें सज- धज कर पहुंची दुल्हन सहेलियों संग शानदार डांस करती दिखाई दी थी। दुल्हन का यह अंदाज बारातियों के साथ- साथ दूल्हे का भी दिल जीत लेता है। लड़की ने बेहद प्यारे डांस स्टेप्स किए थे। 

 

दूल्हे को तो हमने कई बार रथ पर एंट्री लेते देखा है, लेकिन इस बार तो दुल्हन ने ही कमाल कर डाला। वायरल हुए वीडियो में दुल्हन ढोल-नगाड़ों के साथ रथ पर बैठकर शादी के मंडप की ओर जाती दिखाई दी।  इस दौरान उसने नाच-गाकर अपनी शादी को खूब  इंजॉय किया। 

 

ऐसी ही एक दुल्हन ने अपनी धमाकेदार डांस के साथ एंट्री लेकर दूल्हे राजा को चौंका दिया था। इस दुल्हन ने जिस जोश के साथ डांस किया था वह काबीले तारीफ था। वीडियो में वह अपने पूरे परिवार के साथ बॉलीवुड फिल्म के गानों पर जमकर झूमती दिखाई।  इस वीडियो को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। 

 

इस दुल्हन की स्वैग वाली एंट्री देखकर तो हर कोई हैरान रह गया था। इस दुल्हन ने फिल्मी अंदाज में फॉर व्हीलर के बोनेट पर बैठ कर शादी के मंडप में एंट्री की थी। बेकग्राउंड में बज रहे पंजाबी गाने ने माहौल को और रंगीन बना दिया था। 

 

इस दुल्हन की ब्राइडल एंट्री का वीडियो भी गजब वायरल हुआ था।  शादी के लाल जोड़े , वेडिंग जूलरी और काला चश्मा पहन ये दुल्हन  बाइक राइड को एंजॉय करती हुई शादी के मंडप तक पहुंची थी। स्वैगर दुल्हन का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। 
 

Related News