15 MAYWEDNESDAY2024 4:06:57 AM
Nari

Govardhan Puja के दिन करें ये उपाय, घर से नकारात्मक ऊर्जा होगी कोसों दूर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 Nov, 2023 01:42 PM
Govardhan Puja के दिन करें ये उपाय, घर से नकारात्मक ऊर्जा होगी कोसों दूर

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। ये त्योहार के 1 या 2 दिन बाद आता है। इस बार ये त्योहार 14 नवंबर को है। इस दिन गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्ण का चित्र बनाया जाता है। ऐसे में यदि आप गोवर्धन पूजा के दिन कुछ उपाय अपनाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा को अपने घर से दूर भगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन खास उपायों के बारे में...

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार इंद्र ने अपने घमंड के चलते ब्रज भूमि पर मूसलाधार वर्षा कर दी थी। तब भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाया था। माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर 7 दिनों तक उठाए रखा था। अंत में इंद्र देव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से क्षमा मांगी। तभी से गोवर्धन पूजा की शुरुआत मानी जाती है। गोवर्धन पूजा को गिरिराज जी भी कहते हैं। भगवान श्री कृष्ण की इसी लीला के कारण उन्हें गिरिधर गोपाल आदि नामों से जाना जाता है।

PunjabKesari

करें ये एक उपाय

आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा की समाप्ति के लिए गोवर्धन पूजा के दिन वास्तु और ज्योतिष से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है शाम के समय घर में गाय के गोबर को जलाकर उसका धुआं करना। इससे वातावरण में मौजूद नेगेटिव एनर्जी दूर भागती है और सकारात्मकता बनी रहती है, जिससे व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है।

PunjabKesari

Related News