24 APRWEDNESDAY2024 8:14:44 AM
Nari

लगातार तीसरे दिन टूटा रिकॉर्ड, सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Sep, 2020 12:27 PM
लगातार तीसरे दिन टूटा रिकॉर्ड, सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

पिछले दो दिन से सोने के भाव में काफी गिरावट आ रही है। वहीं, लगातार तीसरे दिन भी भारत में सोने-चांदी के भाव काफी गिर गए। पिछले दो दिनों के मुकाबले, आज फिर कीमती धातु के दाम में भारी गिरावट आई है। ऐसे में सोना -चांदी खरीदने या निवेश के लिए अब बिल्कुल सही समय है।

तीसरे दिन फिर गिरे सोने के भाव

MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर अक्टूबर का प्रति 10 ग्राम सोना वायदा भाव 0.42% यानि 208 रु से गिरकर 49,300 रु हो गया। इसी तरह दिसंबर के कॉन्ट्रैक्ट वाले प्रति 10 ग्राम सोना का भाव 165 रु यानी 0.33% के गिरावट से 49,385 रु  पर था। पिछले सत्र में सोने के भाव 100 रु से कम हुए थे। वहीं, सोमवार को सोने के दाम 1,200 रुपए गिर गए थे। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक अब भी प्रति 10 ग्राम सोने के दाम करीब 6000 रु नीचे हैं।

PunjabKesari

स्पॉट मार्केट (Spot Market) में सोने-चांदी का भाव

PunjabKesari

चांदी में भी आई गिरावट

वहीं, प्रति कि.ग्रा. चांदी वायदा की कीमतें 2188 रु यानि 3.74% से गिरकर 56,300 रु पर आ गई। बता दें कि बुधवार को वायदा कारोबार बंद होने के साथ दिसंबर अनुबंध वाली प्रति कि.ग्रा. चांदी की कीमत 58,488 रु पर थी।

ग्लोबल मार्केट का क्या है हाल?

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोने की कीमतों ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कॉमेक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रेक वाले प्रति औंस सोने का भाव 12.40 डॉलर यानी 0.66% की कमी के साथ 1,856 डॉलर पर चल रहा था। हाजिर बाजार में प्रति औंस सोना 8.90 डॉलर यानी 0.48# की कमी के साथ 1,854.44 डॉलर पर ट्रेंड कर रहा था।

PunjabKesari

कॉमेक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रेक वाली प्रति औंस चांदी की कीमत 0.87 डॉलर (3.79%) की कमी के साथ 22.23 डॉलर पर है। वहीं, प्रति औंस चांदी की हाजिर कीमत 0.74 डॉलर (3.25%) गिरावट के साथ 22.04 डॉलर पर है। वहीं, प्लैटिनम 0.3% से बढ़कर 869.64 डॉलर और पैलेडियम 0.8% से गिरकर 2,203.15 डॉलर प्रति डॉलर हो गया है।

पिछले 5 दिन में सोने के दाम ( दस ग्राम)

तारीख                (22 कैरेट)     (24 कैरेट)

Sep 22, 2020     ₹49,500     ₹54,000 
Sep 21, 2020     ₹50,300     ₹51,300
Sep 19, 2020     ₹50,480     ₹51,480
Sep 18 2020      ₹50,330     ₹51,330
Sep 17, 2020     ₹50,200     ₹51,200

सर्राफा बाजार में भी टूटा था सोना

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 672 रु गिर गए। वहीं, 1 कि.लो. चांदी की कीमत एक ही दिन में 5,781 रु तक कम हो गई।

PunjabKesari

Related News