04 APRSATURDAY2026 10:25:28 AM
Nari

सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ सोना

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 02 Feb, 2026 11:19 AM
सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ सोना

 नारी डेस्क: अगर आपके घर में शादी है या आप सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 2 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। बजट के बाद और वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के चलते कमोडिटी मार्केट में बिकवाली तेज हो गई है।

सोने का आज का भाव

MCX पर सुबह करीब 10:35 बजे, सोने की कीमत में 2,289 रुपये यानी 1.55% की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना 1,45,464 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में तो गिरावट और भी ज्यादा देखने को मिली है। सोमवार को चांदी के भाव में 18,355 रुपये यानी 6.91% की भारी कमी आई। इसके बाद चांदी की कीमत 2,47,297 रुपये प्रति किलो हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ दो दिन पहले ही चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई थी।

आखिर सोने और चांदी के दाम क्यों गिर रहे हैं?

 बजट का असर (एंटी-क्लाइमेक्स)

निवेशकों को उम्मीद थी कि बजट में कस्टम ड्यूटी कम की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा STT और दूसरे टैक्स नियमों में सख्ती के कारण शेयर और कमोडिटी बाजार में डर का माहौल बन गया। इसी वजह से निवेशकों ने सोने-चांदी में बिकवाली शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: पिछले 10 साल में सोने की कीमतों में क्या हुआ बदलाव? जानिए कितनी तेजी से बढ़े दाम

जमकर मुनाफावसूली

पिछले साल सोने ने करीब 75% और चांदी ने 167% तक का जबरदस्त रिटर्न दिया था। इतनी तेजी के बाद बड़े निवेशकों और फंड्स ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया, जिसे बाजार की भाषा में लॉन्ग लिक्विडेशन कहा जाता है।

Gold Price Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना,रेट में आई बड़ी गिरावट, देखें आज की नई कीमतें

डॉलर मजबूत होना

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेडरल रिजर्व प्रमुख बनाए जाने की चर्चा से डॉलर मजबूत हुआ है। केविन वार्श को ब्याज दरें बढ़ाने वाला माना जाता है। मजबूत डॉलर का सीधा असर सोने-चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ता है, जिससे दाम नीचे आते हैं।

तकनीकी कारण

सोने और चांदी के चार्ट पहले से ही ‘ओवरबॉट’ स्थिति में थे, यानी कीमतें जरूरत से ज्यादा बढ़ चुकी थीं। ऐसे में गिरावट आना तय मानी जा रही थी। चांदी तो MCX पर कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

क्या यह खरीदारी का सही मौका है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन लोगों को शादी या लंबे समय के लिए गहनों की जरूरत है, वे इस गिरावट का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि निवेश से पहले बाजार पर नजर रखना और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है। निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें।  

Related News