06 MAYMONDAY2024 3:00:16 AM
Nari

पिता की एक तारीफ सुनकर जल गई थी गीता, आधी उम्र निकल गई लेकिन आज तक है कुंवारी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 05 Jul, 2021 06:18 PM
पिता की एक तारीफ सुनकर जल गई थी गीता, आधी उम्र निकल गई लेकिन आज तक है कुंवारी

मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर गीता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें प्यार से गीता मां भी बुलाया जाता है। छोटे पर्दे पर डांसिंग रियलिटी शो को जज करने वाली गीता मां का जन्म 5 जुलाई 1973 को मुंबई के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ। एक वक्त था जब गीता मां बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थी लेकिन आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उनकी प्रॉपर्टी करीब 22 करोड़ से भी ज्यादा है। गीता मां एक एपिसोड के लिए 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं लेकिन इतनी शोहरत के बाद भी गीता फराह खान के नीचे काम करने को तैयार है। चलिए जानते है उनकी बैकग्राउंड डांसर से लेकर बतौर जज बनने की जर्नी...

एयर होस्टेस बनना चाहती थी गीता

गीता कपूर बचपन से ही डांस सीखा करती थी लेकिन उनका सपना डांसर नहीं बल्कि एयर होस्टेस बनना था। इसके लिए उन्होंने अपलाई किया लेकिन तीनों बार ही अपनी कमजोर आईसेट की वजह से सिलेक्ट नहीं हो पाई, फिर गीता ने डांस की राह चुनी लेकिन एक बार उनके पिता ने फराह खान के डांस की खूब तारीफ की जिससे गीता को काफी जलन हुई। फिर गीता को खुद को प्रूफ करने का मौका मिला। दरअसल, डांस परफोर्मेंस से पहले फराह खान बीमार हो गई और उन्हें रिपरेस कर गीता कपूर ने यह डांस परर्फोंमेंस की जिसके बाद पिता ने भी गीता की खूब तारीफ की। गीता-फराह की शुरूआत एक जलन से शुरू हुई लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे की डांस सपोर्टर बन गई और फराह ने उन्हें अपने ग्रुप में लिया।

PunjabKesari

आर्थिक जिम्मेदारियों ने बनाया कोरियोग्राफर

पिता की बीमार हालात और मां की जिम्मेदारियों की वजह से गीता को पैसे की जरूरत थी इसलिए वो कोरियोग्राफर बन गई लेकिन इसके बाद उन्हें मुंह की खानी पड़ी क्योंकि वो पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। जिसके बाद उन्होंने फराह खान का दरवाजा खटखटाया और फराह ने उनकी मदद की और उन्हें फिर अपने ग्रुप में ले लिया। जिस वक्त गीता कपूर ने फराह खान को ज्वाइन किया था उस वक्त वो महज 15 साल की थी। उस वक्त साजिद खान भी इस ग्रुप में हुआ करते थे। कहा जाता है कि साजिद खान ने गीता कपूर को कई बार शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन गीता ने कभी उन्हें हां नहीं कि और वो फराह की भाभी बनते-बनते रह गई।

PunjabKesari

गीता-फराह की दोस्ती खूब अच्छी रही। फराह को अपने बाद अगर किसी पर भरोसा था तो वो गीता कपूर थी। जब फराह खान डायरेक्शन की दुनिया में गई तो गीता ने इंडेपेंट कोरियोग्राफी शुरू कर दी। गीता ने कई फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम किया लेकिन उन्हें पहचान सॉन्ग 'शीला की जवानी' से मिली जिसके बाद गीता कपूर को रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' का ऑफर आया। इसी रियलिटी शो से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने बहुत सी फिल्में में काम किया लेकिन शोहत-नाम छोटे पर्दे ने दिया। गीता कपूर को गीता मां  नाम अपने एक अस्सिटेंच से मिला जो गीता को मां कहता था क्योंकि वो गीता के ट्रेनिंग देने के तरीके से काफी इम्प्रेस था। तो इस तरह सभी गीता को गीता मां कहकर बुलाने लगे।

PunjabKesari

डांस इंडिया डांस शो के अस्सिटेंट और होस्ट, कंटेस्टेंट और जज भी बदले लेकिन गीता ने अपनी कुर्सी किसी को नहीं लेने दी। वो अबतक के हर सीजन में दिखी। गीता ने करियर तो संवार लिया लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना भूल गई। जी हां, 48 की उम्र में भी गीता कुंवारी है। उनके अफेयर की खबरें एक्टर और मॉडल राजीव के साथ आई लेकिन बाद में इन्हें अफवाह करार दिया गया। गीता को आज भी इस बात के लिए ताने दिए जाते हैं लेकिन उनका मानना है कि जब सही टाइम होगा उन्हें अपना लाइफ पार्टनर भी मिल जाएगा। खैर, उस वक्त गीता को देखकर हर कोई शॉक्ड में आ गया था जब वो शो में मांग में सिंदूर भरकर आई जबकि यह महज एक शूट था जो उन्होंने सिर्फ रेखा के लिए किया था।

Related News