18 APRTHURSDAY2024 3:05:56 AM
Nari

बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग गौहर खान ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 05 Nov, 2020 01:29 PM
बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग गौहर खान ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी की खबरों के कारण छाई हुई हैं। दोनों को कईं बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। वहीं अब आपको बता दें कि गौहर जैद के साथ सगाई के बंधन में बंध चुकी हैं। इसकी एक तस्वीर भी गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

PunjabKesari

गौहर और जैद ने की सगाई 

गौहर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में एक रिंग और दिल बनाया है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। शेयर की गई तस्वीर में एक बैलून भी है जिसमें लिखा है ,' she said yes'। जिसका अर्थ है कि गौहर ने जैद को हां कर दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💍♥️ @zaid_darbar

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on Nov 4, 2020 at 9:38pm PST

टीवी कलाकार दे रहे बधाईयां 

गौहर की इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले और उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। हर कोई उन्हें बधाईयां दे रहा है। 

जल्द शादी करेंगे गौहर-जैद 

PunjabKesari

आपको बता दें दोनों को कईं बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में गौहर जब बिग बॉस के घर से वापिस आई थीं तो तब भी वह जैद के साथ स्पॉट की गई थीं। खबरों की मानें तो दोनों 24 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 

Related News