29 MARFRIDAY2024 10:19:32 AM
Nari

कितने भी पीले क्यों ना हो दांत, 2 मिनट में होंगे सफेद, उम्रभर नहीं लगेगा कीड़ा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Sep, 2021 11:54 AM
कितने भी पीले क्यों ना हो दांत, 2 मिनट में होंगे सफेद, उम्रभर नहीं लगेगा कीड़ा

उम्र के साथ किसी व्यक्ति के दांत कम सफेद होने लगते हैं लेकिन गलत खान-पान के कारण आजकल कम उम्र में भी यह समस्या देखने को मिलती है। पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत से चीजें ट्राई करते हैं लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। क्या आप भी हर तरह का टूथपेस्ट इस्तेमाल करके देख चुके हैं और फिर भी दांतों का पीलापन नहीं जा रहा तो परेशान ना हो। आज हम आपको 2 मिनट का एक आसान नुस्खा बताएंगे जिससे ना सिर्फ दांतों का पीलापन दूर होगा बल्कि इससे दांतों में कीड़ा भी नहीं लगेगा। साथ ही अगर दांतों में दर्द रहता है तो वो भी इससे दूर हो जाएगा।

सबसे पहले जानिए क्यों पीले होते हैं दांत

जैसे-जैसे दांतों पर इनेमल घिसता जाता है उनका मलिनकिरण कम हो जाता है। इससे दांतों के नीचे का पीलापन दिखाई देने लगता है। इसके अलावा...

. बढ़ती उम्र
. सही तरीके से सफाई ना करना
. चाय-कॉफी का अधिक सेवन
. गुटखा, सिगरेट लेना
. एंटीबायोटिक के अधिक डोज
. दांतों में इंफेक्शन
. खराब मेटाबोलिज्म भी दांतों के पीले पड़ने का कारण हो सकता हैं।

PunjabKesari

चलिए अब हम आपको बताते हैं दांतों की समस्याओं से कैसे पाया जाए छुटकारा
दांतों का पीलापन

सबसे पहले टूथब्रश पर मटर के बराबर टूथपेस्ट लगाएं। इसके ऊपर चुटकीभर बेकिंग सोडा व नमक डालें। इससे अच्छी तरह ब्रश करके दांतों को साफ कर लें और फिर कुल्ला कर लें।

PunjabKesari

दांतों में नहीं लगेगा कीड़ा

ब्रश करने के बाद एक लहसुन की कली को छीलकर दांड़ यानि जबड़े के आखिरी हिस्से पर रखें क्योंकि ज्यादा कीड़ा दांड़ों पर ही लगता है। लहसुन रखकर उसे धीरे-धीरे चबाएं और फिर 2-3 सेंकंड तक रुकें। इसके बाद लहसुन को निगल लें। नियमित ऐसा करने से दांतों में कीड़ा लगने की समस्या नहीं होगी।

दांतों में रहता है दर्द तो क्या करें?

दांतों में दर्द, इंफेक्शन या रैशा बन रहा है तो लहसुन को पीसकर उसमें नमक मिलाएं। फिर इसे दांतों में दर्द वाली जगह पर रखकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर लार निकले तो उसे मुंह से निकाल दें। इसके बाद लहसुन को भी थूककर कुल्ला कर लें।

PunjabKesari

Related News