12 SEPSATURDAY2026 11:07:01 AM
Nari

पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत  पर टूटा दुखाें का पहाड़, पिता का हुआ निधन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Sep, 2026 10:34 AM
पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत  पर टूटा दुखाें का पहाड़, पिता का हुआ निधन

नारी डेस्क:  पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 89 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नायर का  लिसी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था और शुक्रवार रात पौने 10 बजे उनका निधन हो गया। 


यह भी पढ़ें:  "अगर वे तुम्हें बॉडी-शेम करें तो उनसे कहो कि मैं प्रेग्नेंट हूं..." नीना गुप्ता ने महिलाओं को दी ये सलाह 
 

सूत्रों ने बताया कि नायर का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और विदेश से उनके परिजनों के यहां पहुंचने के बाद रविवार को यह कोठामंगलम स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा। पार्थिव शरीर को रविवार पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक कोठामंगलम स्थित नायर के आवास पर रखा जाएगा ताकि लोग अंतिम दर्शन कर सकें और अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें:  Menopause से पहले शुरू कर दें ये देसी इलाज, कभी नहीं होगी हड्डियों के कमजोर होने की शिकायत
 

नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्रीदेवी और चार संतान दीपू, निवेदिता, दिव्या एवं श्रीसंत हैं।

Related News