20 APRSATURDAY2024 2:28:47 PM
Nari

बुधवार को किन्नर दिखें तो समझे चमक गया भाग्य, जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jul, 2020 07:34 PM
बुधवार को किन्नर दिखें तो समझे चमक गया भाग्य, जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें

हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है। इनकी पूजा किए बिना कोई शुभ काम शुरू नहीं किया जा सकता है। बात अगर दिन की करें तो हिंदुओं में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे में प्रथम पूजनीय गणेश जी का दिन का बुधवार माना जाता है। इस दिन खासतौर पर इनकी पूजा करने से शुभफल मिलता है। अगर आप भी अपने विघ्नों को दूर करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन इन उपायों को करने से भगवान श्रीगणेश की असीम कृपा पा सकते हैं। तो चलिए जानते है उन उपायों के बारे में...

गणेश वंदना

भगवान गणेश सभी के दुखों को दूर करने वाले होते है। ऐसे में बुधवार के दिन के मंदिर में जाकर उन्हें धूप-दीप अर्पित कर पाठ करने से शुभफल मिलता है। इसके साथ ही उनके ‘ॐ ग्लौम गणपतयै नमः’ मंत्र का जाप उन्हें प्रसादस्वरूप मोदक का भोग लगाएं। इससे आपको बुद्धि और बल दोनों मिलेगा। 

nari,PunjabKesari

किन्नर का दिखना 

अगर आपको बुधवार के दिन रास्ते में किन्नर दिखाई दे तो उन्हें कुछ पैसे या श्रृंगार सामग्री देनी चाहिए। इसदिन किन्नरों की दुआएं मिलना बेहद शुभ माना जाता है। असल में किन्नरों का संबंध बुध से होने के कारण इन्हें दान देने से बुध का शुभ प्रभाव पड़ने के साथ नौकरी, कारोबार, शिक्षा में सफलता में मिलती है। साथ ही बहन, मौसी आदि से संबंध और भी गहरे होते है। 

हरा रंग 

गणेश जी को हरा रंग अति प्रिय होने से इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से उनकी असीम कृपा मिलती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलती है। अगर कहीं आप के पास इस रंग के कपड़े न हो तो हरे रंग का रूमाल अपनी जेब में रख सकते है। इसके अलावा महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी और अपनी बहन, बेटी या कुंवारी कन्याओं आदि को उपहारस्वरूप देने चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि में वृद्धि होने के साथ इस पर नियंत्रण रहता है। 

nari,PunjabKesari

सिंदूर का तिलक 

बुधवार के दिन सुबह भगवान गणपति की पूजा करने के बाद सिंदूर का तिलक लगाकर ही घर से बाहर जाना चाहिए। इससे सेहत सही रहने के साथ सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। 

उधार लेन-देन से बचे

 बुध ग्रह का व्यापार से संबंध होने से इस दिन किसी भी तरह का लेन-देन करने से बचना चाहिए। नहीं तो कारोबार में मंदी और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके विपरीत बुधवार के दिन पैसों का निवेश करना शुभ माना जाता है। 

nari,PunjabKesari

यात्रा

अगर आप बुधवार के दिन किसी यात्रा पर जाने की सोच रहें हैं तो आपको पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर की यात्रा करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन उत्तर और पश्चिम दिशा की तरफ जाने से कोई कष्ट या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको किसी जरूरी काम से इस ओर जाना ही है तो घर से निकलने से पहले सौंफ या हरे मूंग की दाल खाकर ही जाएं। ऐसे में रास्ते में आने वाली बाधाएं टल जाती है।

Related News