26 APRFRIDAY2024 12:45:49 PM
Nari

वास्तु के ये 5 टिप्स जेब रखेंगे मालामाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Aug, 2020 10:33 AM
वास्तु के ये 5 टिप्स जेब रखेंगे मालामाल

वास्तु के अनुसार हमारे आसपास का वातावरण हम पर अपना गहरा प्रभाव डालता है। ऐसे में अपने आसपास का माहौल सकारात्मक बनाने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। तभी जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि आ सकती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन की चल रही परेशानियों को दूर कर खुशहाली भरी जिंदगी जी सकते हैं। 

रंगोली बनाएं

अक्सर लोग दीवाली पर घर को सजाने के साथ मुख्य द्वार पर रंगोली भी बनाते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो खुशहाली आती है। साथ ही धन की देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है। ऐसे में अपने घर के दरवाजे पर रंगोली जरूर बनाएं।

nari,PunjabKesari

कहीं जाने पर हमेशा दायां पैर आगे बढ़ाएं

वास्तु के अनुसार, दाएं पैर से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर, दुकान, ऑफिस या कहीं भी प्रवेश करने के लिए हमेशा अपना दायां पैर आगे बढ़ाएं। इससे तरक्की के रास्ते खुलने के साथ जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

घर पर करें सुगंधित धुआं

रोजाना शाम को घर के मंदिर में ज्योत जगाने के साथ धूप, अगरबत्ती, कपूर या गुगल का धुआं करें। साथ ही इस धुएं की महक को पूरे घर में फैलाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से लाभ मिलता है।

nari,PunjabKesari

जानवरों और पक्षियों को खिलाएं रोटी

शास्त्रों के अनुसार, किसी भूखे को रोटी खिलाने से सबसे बड़ा पुण्य मिलता है। ऐसे में रोजाना जानवरों को रोटी खिलाएं। इसके साथ ही घर की छतों पर पंछियों के लिए पानी और दाना भी जरूर रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी फैलती है। साथ ही घर का माहौल खुशनुमा बनता है। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

nari,PunjabKesari

पोंछा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

पोंछा लगाने के बाद गंदे पानी को कभी घर के बाथरूम में न फेंके। इसे हमेशा घर के बाहर ही फेंकना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि पोंछा लगाने के बाद गंदे पानी घर के अंदर न लाएं। इससे घर पर मौजूद नेगेटिविटी दूर होती है। 
 

Related News