05 MAYSUNDAY2024 2:03:52 PM
Nari

Cooking Tips: सब्जी से तेज नमक हटाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Jul, 2021 05:14 PM
Cooking Tips: सब्जी से तेज नमक हटाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

महिलाएं पूरा दिन घर के कामों में उलझी रहती है। वहीं उनका सबसे ज्यादा समय तो किचन में ही बीतता है। मगर कई बार भोजन पकाते समय खाने में अधिक नमक पड़ जाता है। इसके कारण सब्जी का स्वाद खराब होने के साथ सेहत को भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप कुछ खास व आसान टिप्स अपनाकर अपनी इस परेशानी से छुटकारा पा सकती है। चलिए जानते हैं उन आसान से किचन हैक्स के बारे में...

PunjabKesari

आटे की गोलियां

सब्जी, दाल, चने आदि में नमक सही करने के लिए आप इसमें आटे की गोलियां डाल सकती है। इसके लिए गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर सब्जी में रख दें। कुछ घंटों में आटा सब्जी से नमक सोख लेगा।

बेसन

सब्जी में नमक सही करने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए 1-2 बड़े चम्मच बेसन को भूनकर सब्जी में मिला दें। आप इसे ग्रवी व सूखी दोनों सब्जियों इस्तेमाल कर सकती है। इससे नमक सही होने के साथ सब्जी का दोगुना हो जाएगा।

उबला आलू

आप सब्जी व दाल में नमक सही करने के लिए इसमें उबला आलू भी डाल सकती है। इससे नमक सही होने के साथ सब्जी व दाल की ग्रेवी गाढ़ी भी हो जाएगी।

PunjabKesari

नींबू का रस

सब्जी में नमक बराबर करने के लिए इसमें 1 नींबू का रस मिला दें। इससे सब्जी में नमक सही होने के साथ इसका टेस्ट और भी बढ़ जाएगा।

ब्रेड

आप ब्रेड की मदद से भी सब्जी व दाल से नमक को सही कर सकती है। इसके लिए इसमें 10 मिनट तक ब्रेड के 1-2 स्लाइस डालकर रख दें। इसके अलावा आप इसमें ब्रेड क्रम्ब्स भी मिला सकती है।

 

Related News