26 APRFRIDAY2024 4:19:27 AM
Nari

दांतो की हर समस्या से आराम दिलाएंगे ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Aug, 2020 02:37 PM
दांतो की हर समस्या से आराम दिलाएंगे ये टिप्स

एक अच्छी स्माइल के लिए दांतों का सुंदर होना बेहद जरूरी होता है। नहीं तो चेहरे की सुंदरता खराब लगने लगती है। ऐसे में अपने चेहरे के साथ दांतों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ ज्यादा ठंडा या गर्म खाने या सही तरीके से मुंह की सफाई न करने से डेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है। ऐसे में दांतों में कीड़ें लगना, खून निकलना, मुंह से बदबू आना और असहनीय दर्द होने की परेशानी होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान है तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से घरेलू उपाय बताते हैं, जिसे अपनाकर आप अपनी इन परेशानियों से जल्दी ही राहत पा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

nari,PunjabKesari

1. गुलाब की पंखुड़ियों का रस

मसूड़़ों में असहनीय दर्द होने की परेशानी में गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबाल कर तैयार रस को कॉटन की मदद से मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है। साथ ही इंफेक्शन होने की परेशानी भी दूर होती है। 

2.  नमक का पानी

1 गिलास पानी में थोड़ा- सा नमक मिलाकर गुनगुना गर्म करें। तैयार पानी से रोजाना सुबह- शाम गार्गल करने से दांत और मसूड़ें स्वस्थ रहते हैं। 

3. ताजे फल और सब्जियां

ताजे फल और सब्जियों का सलाद तैयार कर खाने से कैविटी और मुंह से जुड़ी अन्य समस्या होने का खतरा कम रहता है। साथ ही हैल्दी चीजों का सेवन करने से सेहत भी दरूस्त रहती है। 

nari,PunjabKesari

4.  लौंग, पुदीना और इलायची

रोजाना लौंग, इलायची और पुदीना के कुछ पत्ते खाने से दांत और मसूड़ों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही मुंह से आने वाली दुर्गंध से भी आराम मिलता है। 

5. नीम के पत्ते या तेल

नीम के पत्तोें को पानी में उबाल कर गार्गल करने से भी मुंह से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती है। इसके अलावा मसूड़़ों पर दर्द होने पर नीम के तेल से दांतों की मसाज या तेल की कुछ बूंदों को गर्म पानी डालकर गार्गल करने से भी फायदा मिलता है। इससे दांतों में लगे कीड़ें दूर होने के साथ बढ़ने से रूकते है। साथ ही मसूड़ोंं में सूजन के कारण दर्द होने से आराम मिलता है। 

6. 2 बार करें ब्रश

इन सब चीजों के साथ अपनी डेंटल हाइजीन को मेंटेन रखने के लिए दिन में 2 बार ब्रश करें। रात को खासतौर पर ब्रश करके ही सोए। अगर आप रात को ब्रश करके नहीं सोते हैं तो दिनभर आप ने जो भी खाया होता है उसकी परत दांतों पर जमने लगती है। ऐसे में इनसे बनने वाला बैक्टीरिया टॉक्सिन दांतों को खराब करता है। इसके कारण दांतों में कीड़े लगने, दर्द होना, मसूड़ों से खून निकला, मुंह से बदबू आना आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

nari,PunjabKesari

इन चीजों का भी रखें ध्यान

- ब्रश करने के लिए अपने मुंह के आकार का ही टूथब्रश खरीदें। 
- ब्रश सॉफ्ट ब्रिसल वाला और अच्छी कंपनी का ही लें। 
- रोजाना 2 बार ब्रश करें।
- खाने में ताजे और विटामिन-सी से भरपूर फलों का सेवन करें।
- जंक फूड खाने की जगह कम तला- भूना खाना खाएं और फ्रेश जूस पीएं। 
- ज्यादा ठंडा या गर्म खाने से परहेज रखें। 

Related News